कलेक्टर एवं एसपी ने नये जिले के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
राजनांदगांव 31 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ अवसर पर खैरागढ़ आगमन के मद्देनजर कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने आज वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री सिंह ने मंच एवं अतिथियों तथा नागरिकों की बैठक व्यवस्था एवं तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बेरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने हेलीपेड का भी मुआयना किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ओएसडी श्री जगदीश सोनकर, ओएसडी पुलिस अंकिता शर्मा, एसडीएम श्री सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.