कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपए का चेक वितरण किया
विधायक होने के नाते उन घर परिवारों के अभिभावक के रूप में, हर परिस्थितियों में उनका साथ देने सदैव तत्पर रहेंगे-श्री अकबर
विधायक होने के नाते सदैव सभी दुख-दर्द में शामिल रहूंगा और योजनाओं का लाभ के माध्यम से सदैव समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करता रहूंगा-मंत्री श्री अकबर
कवर्धा, 16 सितम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने गुरूवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम परसवारा, रघुनाथपुर और ग्राम खैरझिटीकला में 3 विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए चेक वितरण किया। श्री अकबर ने विपत्तिग्रस्त परिवारों के घर पहुंचकर उनका दुख-दर्द बांटा और अपनी संवेदना प्रकट की। वन मंत्री ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। उन्होंने विपत्तिग्रस्त परिवार से चर्चा करते हुए कहा कि एक विधायक होने के नाते सदैव आपके सभी दुख-दर्द में शामिल रहूंगा और नियमानुसार योजनाओं का लाभ के माध्यम से सदैव समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करता रहूंगा।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.