Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 16, 2022

खैरागढ़- छुईखदान- गंडई पुलिस ने महज तीन दिवस में किया बड़ी चोरी का भंडाफोड़ सभी आरोपी सहित सम्पूर्ण माल बरामद

 


CNI News के लिए संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट

*चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ जिला खैरागढ़ छुईखदान गण्डई*

 दिनांक 16.09.2022

*खैरागढ़- छुईखदान- गंडई पुलिस ने महज तीन दिवस में किया  बड़ी चोरी का भंडाफोड़ सभी आरोपी सहित सम्पूर्ण माल बरामद*

*चार शातिर चोर चौकी जालबांधा के गिरफ्त में*

चोरों के कब्जे से एक नग 

सोने का नेकलेस (जुमला-40000  ) सोने के कान का झुमका जुमला-   40000 

चाँदी की पायल जुमला- 5000

मोबाईल-15000

व नगदी ₹2500 एवं नई शाइन मोटर साईकल जुमला-80000

कुल रकम 182500/- किया गया बरामद


➡️ सुनसान घर को चुनकर देता था घटना को अंजाम


➡️ चौकी जालबांधा के किराना दुकान, व दो अलग- अलग घरो में हुए नकबजनी की घटना,  का  चौकी जालबांधा पुलिस ने किया खुलासा

➡️  चौकी जालबांधा पुलिस को मिली तीन और नकबजनी की मामले को सुलझाने में सफलता

माननीय पुलिस अधीक्षक महोदया केसीजी भापुसे अंकिता शमा॔,  अति0 पुलिस अधीक्षक केसीजी श्रीमति नेहा पाण्डेय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा के दिशा निर्देशन मे चोरो की धड़कपड किया गया। 


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13/09/22  को सूचक प्रार्थी भुवन लाल बंजारे निवासी जालबांधा ने चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 12-13.09.2022 को अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे अलमारी का लाकर तोड़कर  एक नग नेकलेस, एक नग झुमका, एक नग पायल, एक नग मोबाईल व नगदी रकम चुरा कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 457, 379 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया| घटनास्थल का निरीक्षण कर  आसपास किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को देखा गया जिसमें दो दुबले-पतले  व्यक्ति रात में चोरी कर भागते देखा गया उक्त व्यक्तियों को चौकी क्षेत्र में पता तलाश करने स्टाफ को रवाना किया गया, मुखबिर सूचना मिली कि फुटेज में दिखे व्यक्तियो से मिलता जुलता हुलिया का व्यक्ति ग्राम कुर्सीडीही मैं सोने का सामान व मोबाइल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है की सूचना पर चौकी जालबांधा पुलिस ग्राम खुसि॔डीह पहुंची जहां पर पुलिस को देखकर उक्त व्यक्तियों द्वारा लुकने-छिपने का प्रयास किया जा रहा था जिसे स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया फुटेज से मिलान कराया गया| तथा पूछताछ करने पर उपरोक्त घटना को अन्य साथियों के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से एक नग गले का नेकलेस, एक नग कान का झुमका,  एक नग पायल, एक नग मोबाइल, एक मोटर साइकिल,  नगदी 2500/- कुल जुमला रकम 182500/-

बरामद किया गया शेष रकम के संबंध में पूछताछ करने पर खर्च होना बताया| चारों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किए व इससे पूर्व ग्राम पेटी में सूने घर में चोरी कर ₹20000/- एवं ग्राम जालबांधा में किराना दुकान में शटर का ताला तोड़ कर 1000/- नगदी व साबुन एवं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़कर फेंकना स्वीकार किए आरोपी 1 *जितेंद्र पवार पिता नंद कुमार पारधी उम्र 30 वर्ष* 

2.*आरोपी धर्मेंद्र पवार पिता नंदकुमार पारधी उम्र 28 वर्ष दोनो निवासी दमोदा* 

3.*आरोपी रजय उर्फ अजय पवार  पिता धुरई उम्र 27 साल निवासी खुर्शीडिह* 

4.*आरोपी चंपालाल पारधी पिता रामा पारधी उम्र 40 साल निवासी दमोदा थाना पुलगांव जिला दुर्ग* को आज दिनांक 16.09.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया| इसके अलावा आरोपियों के विरुद्ध थाना पुलगांव में धारा 110 जा. फौ. व आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई है!

 ⭐जेडउपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरागढ़ निरीक्षक निलेश पाण्डेय, चौकी प्रभारी बिलकीश बेगम, सहायक उपनिरीक्षक भाण्डेकर, स उनि. आडिल, प्रधान आरक्षक 917 आशुतोष,  आरक्षक 1062 निलकमल, आरक्षक 1557 सुरज, आरक्षक 394 संदीप, एवं आरक्षक 1543 लोकेश का सराहनीय योगदान रहा|

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad