*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*कसडोल:-* बलौदाबाजार जिले के ग्राम करमनडीह में हुई महिला की हत्या के आरोपी को ग्रामीणों ने फांसी देने की मांग की है, जिसको लेकर बड़ी संख्या में गांव के महिला-पुरुष कोतवाली पहुंचे. टीआई को ज्ञापन सौंप कर कड़ी कार्रवाई कर फांसी की सजा देने की मांग की ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी संतु दिवाकर आदतन अपराधी है, जिसने पूर्व में अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास किया, जिसमें वह सजा काट चुका है. गांव में अनेक घटनाएं कर चुका है, जिससे यदि उसे कड़ी सजा नहीं दी गई तो गांव में अशांति का वातावरण हो सकता है. उसके छूटने पर फिर से कोई घटना हो सकती है ग्रामीणों ने इस घटना मे मृत महिला चमेली टंडन के 6 छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसको देखते हुए शासन से मुआवजा राशि भी देने की मांग की है कोतवाली टीआई यदुमणी सिदार ने बताया कि आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है. ग्राम करमनडीह के ग्रामीणों ने उसे कड़ी सजा देने की मांग की है. पुलिस निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करेगी।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.