Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 30, 2022

सिवनी स्वास्थ्यमुख्य मार्ग पर लगाया जाम, बाघ के हमले से युवक की हुई मौत से आक्रोश, वाहनों में तोड़फोड़,,,


सिवनी स्वास्थ्यमुख्य मार्ग पर लगाया जाम, बाघ के हमले से युवक की हुई मौत से आक्रोश, वाहनों में तोड़फोड़,,,

सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

आज 30, सितम्बर 2022 

सिवनी बाघ के हमले से युवक की मौत के बाद शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामवासियों ने सुबह 11 बजे से मोहगांव सुकतरा गांव मुख्य मार्ग पर जाम लगाया जिसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही।

जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत आने वाले परिक्षेत्र रुखड के दासी बीट, अटी सर्किल आर एफ 196 के जंगल में मवेशी चराने गये 25 वर्षीय युवक की गुरुवार की शाम बाघ के हमले से मौत हो गई थी। युवक की मौत से आसपास के ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है और वह जंगल से मृतक का शव नही उठाने दे रहे है। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन की पांच की लगभग पांच गाडियों के कांच फोडे है। यह स्थिति गुरुवार व शुक्रवार की रात्रि भर रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार 29 सितंबर को बाघ के हमले में युवक पंचम पिता मुंशी उड़के उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम करकोटी की मौत के मामले में सतर्कता दिखाते हुए अरी पुलिस बल को साथ लेकर वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा और पंचनामा कार्यवाही की, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने जंगल से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। घटना स्थल के आसपास

लगभग 5 ग्रामों के लोग एकत्रित हो गये थे। जिन्होनें रात्रि भर हंगामा किया और शासकीय वाहनों के कांच भी फोड़े है। वहीं घटना स्थल के पास अरी, कुरई पुलिस का बल, राजस्व अमला, पेंच पार्क के अधिकारी, दक्षिण सामान्य के अधिकारी उपस्थित है जो ग्रामीणों को समझाइश देते रहे है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को समझाइश दी गयी हैं कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दे। सुबह तक ग्रामीण शव ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए है। ग्रामीणों में आक्रोश इस बात का है कि पिछले 6 माह पहले पेंच टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र अटी बफर की खापा बीट में महुआ बीनने गए कटकोटी गांव निवासी श्यामसिंह पिता सुकूल उड़के उम्र 30 वर्ष की भी बाघ के हमले से मौत हो गई थी और फिर यह घटना हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad