Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 20, 2022

24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को धर दबोचने में चिल्फी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

 मामूली विवाद पर पिता का हत्या करने वाले हत्यारे पुत्र को चिल्फी पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर। 


 आरोपी के विरुद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक-35/2022 धारा-302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर की गई उचित वैधानिक कार्यवाही। 


कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी पुलिस को दिनांक-18.10.2022 के दोपहर में सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम शम्भूपीपर निवासी "मंगल सिंह बैगा" को उसका पुत्र "चारू सिंह बैगा" के द्वारा लकड़ी के डंडे से मारपीट कर सिर पर प्राण घात हमला कर गंभीर चोट पहुचा कर हत्या कर दिया है।

कि सूचना पर तत्काल चिल्फी थाना प्रभारी के द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री विकास बघेल के द्वारा तत्काल थाने की टीम के साथ घटनास्थल पहुचा देखने पर मृतक व्यक्ति का शव घर के परछी में रखा था। दौरान विवेचना के पूछताछ करने पर मृतक की पत्नी प्रार्थी रूनिया बाई बैगा द्वारा बताया गया की मेरा लडका चारू सिंह बैगा घरेलू बात को लेकर हर्रा लकडी के डंडे से अपने पिता मंगल सिंह बैगा के सिर में प्राणघात हमला कर उनकी हत्या करके भाग गया है।

प्रार्थीया के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्र. 35/2022 धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, तथा तत्काल थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर आरोपी चारू सिंह बैगा के पता तलाश हेतु अलग-अलग क्षेत्र में रवाना किया गया जिस पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुआ तथा आरोपी चारू सिंह बैगा पिता मंगल सिंह बैगा उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम शम्भूपीपर थाना चिल्फी जिला कबीरधाम से पूछताछ करने पर पुलिस टीम को बार-बार गुमराह कर रहा था। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया गया व बताया कि मैं खेती किसानी तथा मजदुरी का काम करता हूँ। दिनांक- 18.10.2022 को दोपहर करीब 02.00 बजे मैं घर में सोया था, उसी समय मेरे पिताजी मंगल सिंह बैगा आये और जोर जोर से मां बहन की गालीगलौज करते हुए कहने लगे की तुम काम-धाम कुछ करते नहीं हो,

दिन रात घुमते-फिरते रहते हो कहने लगे जिससे मुझे बहुत गुस्सा आया तब मैं घर के कमरे से बाहर निकल कर आकर और बोला कि आये दिन चिल्ला चिल्ला कर कहते हो कहकर आवेश में आकर और अपने पिता को माँ बहन की अश्लील गाली देने लगा तथा वाद विवाद करते हुए घर के आंगन में ठेका (घेरा) करने के लिये रखे हर्रा लकड़ी के डंण्डे को उठा कर उनके सिर के पीछे जोर से मार दिया, जिससे पिता जी मुंह के बल जमीन में गिर गये, जमीन में गिरने से उसके सिर माथा, चेहरा व सीना में चोट लग गया था और वे बेहोस हो गये, उसी समय मेरी माँ क्या होगया कह कर घर से बाहर आंगन में निकली और देखी तो पिताजी को उठा कर घर के परछी के अंदर लेजाकर हिला डुला रही थी, तब मेरे पिताजी बातचीत भी नहीं कर रहे थे, तब मेरी मां जीजा और पडोसी को बुलाई दोनों आये उसके बाद गांव के अन्य लोग भी आने लगे तब डर से मैं आंगन में रखे हर्रा लकड़ी के डण्डा को अपने घर के बाड़ी में झुंझाट पर फेंक दिया और घर में भाई बहन लोग मारेंगें कहकर मैं वहां से जंगल की ओर भाग गया था, मेरे द्वारा ही हर्रा लकड़ी के डण्डा से पिताजी के सिर के पीछे वार कर चोंट पहुंचाया गया है। जिससे उनकी मृत्यु हुई है। कहकर घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे को घर के बाड़ी की झुंझाट से गवाहों के समक्ष पुलिस टीम को बरामद कराया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर आज दिनांक-19.10.2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।


 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad