सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
T-20 के आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 179 रन 2 विकेट खोकर बनाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, भारत ने अपना पहला विकेट केएल राहुल का 11 रन के स्कोर में खो दिया था।वो 12 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।उनका विकेट मिकेरन ने लिया। हांलांकि,वे आउट नहीं थे।रिप्ले से दिखाई दिया।मगर DRS नहीं लेने के कारण वे आउट ही रहे।
तीसरे स्थान पर विराट कोहली आए। आज रोहित शर्मा ने शानदार 53 रनों की पारी खेली।इस पारी में उन्हें एक जीवन दान भी मिला।
आज विराट कोहली का विराट प्रदर्शन जारी रहा उन्होंने 44 गेंदों में शानदार 62 रन बनाकर नाबाद रहे।
उनका बेहतरीन साथ दिया सूर्य कुमार यादव ने उन्होंने 25 गेंदों में शानदार 51 रनों की पारी खेली और नाबाद रहे।
कोहली और सूर्य कुमार यादव के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई।
आज भारतीय टीम ने कोई परिवर्तन नहीं किया।
नीदरलैंड की टीम 179 रनों का पीछा करते हुए 9विकेट खोकर 123 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी आज पूरे शबाब पर रही भुवनेश्वर, अर्शदीप, अक्षर पटेल, और अश्विन ने 2-2 विकेट लिए मो.शमी को 1विकेट मिला।
नीदरलैंड का कोई भी बैटर टिक कर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। सबसे अधिक 20 रन प्रिंगल ने बनाया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.