बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर --बिलासपुर-कटनी रूट के भनवारटंक अमर नाला में 25 अक्टूबर को किसी अज्ञात शव की सूचना रेलवे गैंगमैन के द्वारा बेलगहना चौकी को दी गई।
जिस पर बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर के द्वारा टीम गठित कर भनवारटंक के लिए रवाना हुए वहां रेलवे पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से 7 घंटे के अथक प्रयास 70 मीटर गहरी खाई से शव ऊपर निकाला गया उसके बाद 3 से 4 किलोमीटर पैदल दूसरे रेक पर लाया गया तथा मालगाड़ी रुकवा कर शव मालगाड़ी से भनवारटंक लाया गया।
बेलगहना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर अथक परिश्रम उपरांत शव को बरामद कर अज्ञात मृतक पुरुष के संबंध में जानकारी एकत्र की गई।
जानकारी पर मृतक की पहचान सागर कुमार धिर्रे पिता प्रेम कुमार 32 वर्ष मुंगेली का होना पता चला उसके पश्चात परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस को प्रारंभिक जांच पर मृतक द्वारा ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करना पाया गया है। बेलगहना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.