Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 14, 2023

33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तृतीय राजहरा शहर में निकाला गया हेलमेट रैली।

 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तृतीय राजहरा शहर में निकाला गया हेलमेट रैली।



बालोद शहर के मुख्य चौक चौराहों में सामान निकालकर व्यवसाय करने वालों को सामान हटाने दिया गया समझाईश 


स्कूली वाहन चालक/यात्री बस चालक/ ऑटो/ टैक्सी / ट्रक चालकों का किया गया स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच परीक्षण 


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बालोद सुश्री नवनीत कौर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  प्रतीक चतुर्वेदी एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में बालोद जिले में 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम यातायात सप्ताह के तृतीय दिवस राजहरा शहर में हेलमेट रैली निकालकर राजहरा शहर वासियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया जिसमे थाना राजहरा, डौण्डी, महामाया, एवं ट्रैफिक स्टॉफ बालोद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा हेलमेट रैली निकाला गया हैलमेट रैली राजहरा शहर के बस स्टैण्ड से प्रारंभ होकर फौव्वारा चौक-गुप्ता चौक-ज्ञानु पेट्रोल पंप-वीर नारायण चौक-पुराना बाजार-माइंस ऑफिस चौक-जैन भवन-सेक्टर एरिया से होते हुए थाना राजहरा में आकर समाप्त हुई। 

बालोद शहर में मुख्य चौक जैसे घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, पुराना बस स्टैण्ड एवं सदर बाजार मार्ग में दुकानों के सामने सामान निकालकर व्यवसाय करने, अतिक्रमण कर सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों के विरूद्व नगर पलिका परिषद बालोद/तहसीलदार बालोद/थाना बालोद एवं यातायात बालोद द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सड़क किनारे व्यवसाय करने वालो के विरूद्व कार्यवाही किया गया एवं सामान निकालकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों एवं दुकानदारों को सामान बाहर नहीं निकालने की समझाईश दिया गया।

यातायात सप्ताह के तृतीय दिवस यातायात कर्यालय बालोद में स्कूली बस चालको, यात्री बस चालकों, ऑटो, टैक्सी एवं ट्रक वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम चलाया गया जिसमें 10 स्कूल के बस चालक एवं अन्य 25 वाहन चालक कुल 35 वाहन चालक उपस्थित हुए इनका जिला चिकित्सालय बालोद के डॉक्टरों की टीम द्वारा शुगर/बीपी नेत्र एवं स्वास्थय जांच किया गया सभी वाहन चालक फिट पाएं गए। इस स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय बालोद के डॉक्टर की टीम में डॉ दीपिका पटेल चिकित्सा अधिकारी बालोद, डॉ डॉली. शिवांगी आयुष चिकित्सक, मुकेश कुमार साहू नेत्र सहायक अधिकारी, कमलेश कुमार लैब टैक्नीशियन एवं यातायात बालोद के स्टॉफ उपस्थित रहें।


‘‘बालोद के रंग’’ कला जत्था के कलाकारों द्वारा कुसुमकसा के साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों जैसे बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक देखने आएं आम नागरिको एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर शपथ दिलाई गई की सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय तो पालन करेंगे साथ ही दुसरो को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित करेंगें।

यातायात सप्ताह के तृतीय दिवस मोटर वाहन चालको को समझाईश कार्यक्रम के साथ-साथ लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें रेड़ सिग्नल जंपिग, बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओव्हरलोड़ चलने वाले 38 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 12100 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad