Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 14, 2023

धान के अवैध परिवहन भण्डार करते पांच वाहन और अलग अलग गांवों में लगभग एक हजार से अधिक बोरा धान पर बड़ी कार्यवाही

 धान के अवैध परिवहन भण्डार करते पांच वाहन और अलग अलग गांवों में लगभग एक हजार से अधिक बोरा धान पर बड़ी कार्यवाही




कलेक्टर ने धान के अवैध परिवहन और किसानों की ऋण पुस्तिक में अन्य व्यक्तियों द्वारा विक्रय कर  कड़ी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए


जिले के वनांचल क्षेत्रों सहित मैदानी स्तर के धान खरीदी केन्द्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए


धान खरीदी के अंतिम दिनो में बिचौलिए सक्रिय


कवर्धा, 14 जनवरी 2023। धान खरीदी के अंतिम दिनों आते हुए जिले के मैदानी व वनांचल क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों में अवैधानिक रूप से धान खपाने के लिए बिचौलिए सक्रिय हो गए है। बड़ी मात्रा में धान खपाने के लिए धान के अवैध परिवहन भी किया जा रहा है। मौके पर जांच करने पर संबंधित व्यक्तियों द्वारा सही-सही जवाब भी नहीं दिया जा रहा है और जहां जवाब मिल रहे है उसे जांच करने पर उस व्यक्ति के नाम से पहले से ही धान विक्रय होने की जानकारी पुष्टि हो रही है। कलेक्टर श्री जनजमेजय महोबे के कड़े निर्देश के बाद जिले में धान के अवैध परिवहन सहित धान के अवैध भण्डार पर कड़ी कार्यवाहीं की जा रही है। अब तक एक हजार से अधिक धान के कट्े को फिलहाल जब्त किया गया है। वहीं धान के अवैध परिवहनों में लगे लगभग दस से अधिक वाहनों को कार्यवाही कर पुलिस थाने की अभिरक्षा में खड़ी की जा रही है। कलेक्टर ने जब्त संबंधित धान को जांच तथा दस्तावेज के परीक्षण के बाद धान का अंतिम निराकरण करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले में इस बार शांतिपूर्ण ढंग से धान की खरीदी की जा रही है। जिले के वास्तविक किसानो को धान बेचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए सबंधित एसडीएम, जिला नोडला अधिकारी, समिति प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। वहीं बिचोलिए तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा किसानों की ऋण पुस्तिका के माध्यम से धान बेचने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है। प्रशासन की सक्रियता और कड़ी निगरानी को देखते हुए धान के अवैध परिहनों में कमी भी आई है, लेकिन फिर भी जिले के अंदरूनी धान खरीदी केन्द्रों में धान के अवैध परिवहन करने के फिराक में लगे हुए है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले  के लगभग 15 से अधिक धान खरीदी केन्द्रों को चिन्हाकिंत कर लिया गया है, जिसमें की अवैध धान विक्रय किया जा सकता है। ऐसे केन्द्रों को चिन्हांकित कर एसडीएम, तहसीलदार और प्रशासनिक अमला स्वयं अपनी निगरानी में रखे हुए है। यह ऐसे केन्द्र है जो पिछले साल की तुलना में सर्वाधिक धान की खरीदी हो रही है। जबकि उन क्षेत्रों में धान का उत्पादन भी कम हुआ है।

बोडला एसडीएम श्री संदीप ठाकुर ने बताया कि धान का अवैध परिवहन एवं धान उपार्जन नीति 2022-23 के उल्लघन पर कार्यवाहीं की जा रही है। जिसमें  जुनवानी में 200 कट्ा धान का परिहन करते वाहन क्रमांक सीजी 09 जेके 9035 पर कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार 85 कट्ा धान सहित टेक्टर, मोहनपुर,  40 बोरी वाहन  ट्रेक्टर सहित खम्हरिया, 165 बोरी धान ट्रेक्टर सहित मण्डलाटोला, 70 बोरी धान खडौदा, 110 बोरी धान खरिया, 100 बोरी धान पीकप सहित ग्राम बोदा में कार्यवाही की गई है। एएडीएम पंडरिया श्री डीएल डाहिरे ने बताया कि ग्राम पाढ़ी में व्यपारी रामचन्द्र के घर से 136 बोरी धान, अमरचंद पटेल ग्राम पाढी में 61 बोरी धान को जब्त किया गया है।  


किसान के ऋण पुस्तिका में किसी भी अन्य व्यक्ति कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान बेचते पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई


          कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि धान खरीदी के अंतिम दिवस में कोचियों बिचौलियों द्वारा धान खपाने की संभावना अधिक होती है। इनके द्वारा किसानों के ऋण पुस्तिका में धान बेचने की कोशिश होती है। किसान के अलावा उनके ऋण पुस्तिका में किसी भी अन्य व्यक्ति या बाहरी लोगों द्वारा धान बेचते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदने से पहले धान का भौतिक सत्यापन कर जांच करें। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर धान जप्त कर कठोर कार्रवाई करें।


जिले में अब तक 93 प्रतिशत किसान बेच चुके अपना धान


धान खरीदी के प्रारंभ होने से लेकर अब तक जिले में 4 लाख 19 हजार 706 मैट्रिक टन लगभग 90 प्रतिशत धान की खरीदी हो गई है। जिले के 93 प्रतिशत किसान लगभग एक लाख 3 हजार 416 किसानों ने सफलता पूर्वक अपना धान बेच चुके है। जिले के 90 प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत 107 धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू रूप से धान की खरीदी की जा रही है। बचे हुए दिनों में सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाएगा।

CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad