पिथौरा,ढांक - प्रतिवर्ष राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के समेकित प्रयास से "राष्ट्रीय राज मार्ग वाहन चालक नेत्र परीक्षण सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है
सड़क दुर्घटना के कारणों में वाहन चालकों का दृष्टि कमजोर होना प्रमुख है। वाहन चालकों को अपने दृष्टि के प्रति जागरूक करने तथा नेत्र स्वास्थ्य शिक्षा के साथ नेत्र परीक्षण के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य में "राष्ट्रीय राज मार्ग वाहन चालक नेत्र परीक्षण सप्ताह मनाया जाना है । कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का सहयोग से किया जाएगा
इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा में वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्था के संबंध में टोल प्लाजा प्रबंधन को निर्देशित किया गया है तथा समन्वय हेतु टोल प्लाजा प्रबंधन के सम्पर्क सूत्र की जानकारी भी प्रदान करने के लिए कहा गया है
वाहन चालकों में जागरुकता लाने का यह प्रयास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का है जिसे बी.एस.सी.पी.एल. आरंग टोल वे लिमिटेड की टीम द्वारा 16 जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन चालक नेत्र परिक्षण आयोजन रखा गया है जिसमें चालकों समझाने का प्रयास किया जाएगा की
हमेशा सड़क सुरक्षा नियनों का पालन करें
वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल ना करें
अपने वाहन को नियंत्रित गति सीमा में ही चलायें
लाल बत्ती पार करने का प्रयास ना करें
अपने से आने वाले वाहन से उचित दूरी बनाकर रखें
कभी भी नशे की हालत में वाहन ना चलाये
सदैव सीट बेल्ट पहन कर ही वाहन चलाएं
सदैव हेलमेट पहनकर ही वाहन चलायें,
इसके साथ ही टोल प्लाजा की टीम ने झलप के स्कूलों में जा कर बच्चों को भी जागरूक करने का प्रयास निरंतर किया जाता रहा है
रोड़ दूर्घटना को कम करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष जागरुकता लाने के आयोजन होता है इसी कड़ी में यह आयोजन हमारे टोल प्लाजा में किया जायेगा - शिशु प्रसाद, टोल मैनेजर ढांक


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.