सुरक्षा मानकों के अनुरूप तकननीकी-विशेषज्ञ और कुशल कामगार द्वारा किया जा रहा भोरमदेव मंदिर की सुदृढ़ीकरण का काम
कलेक्टर, एसपी सहित पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की तकनीकी-विशेषज्ञ टीम ने किया प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन
कलेक्टर, एसपी और पुरात्तव विभाग के अधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक
भोरमदेव मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ पुरात्तव एवं संस्कृति विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्य एक नजर में
भोरमदेव मंदिर के नींव सुदृढ़ीकरण
रिनावेशन
मंदिर के छत से पानी के रिसाव को रोकने वाटर प्रूफिंग
केमिकल रिपेयरिंग
कवर्धा, 14 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित 11वीं शताब्दी की प्राचीन, ऐतिहासिक,पुरातात्तविक एवं जनआस्था से जुडे़ स्थल भोरमदेव मंदिर की नींव सुदृढ़ीकरण एवं अन्य तकनीकी कार्य पुरात्तव एवं संस्कृति विभाग की विषय-विशेषज्ञ एवं कुशल कामकारों के द्वारा किया जा रहा है। पुरात्तव विभाग की विशेषज्ञ टीम द्वारा अभी ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर के पिछले हिस्सें में काम किया जा रहा है। पिछले हिस्से का काम पूरा होने के बाद सामने में नीव एवं अन्य सृदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। विशेषज्ञ टीम ने बताया कि मंदिर में तीन प्रवेश द्वार है, उन सभी द्वारों का अलग-अलग काम किया जाएगा, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने आज पुरात्तव विभाग की टीम के साथ भोरमदेव मंदिर में चल रहे कार्यों का मुआयना किया। कार्यों में अवलोकन के दौरान पाया गया कि पिछले हिस्से में जहां काम चल रहा है, वहां भी दर्शनार्थियों द्वारा चावल का छिड़काव किया जा रहा है। पुरात्तव विभाग के विशेषज्ञों ने नीव में चावल छिड़काव को रोकने के लिए मंदिर प्रबंधन को विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कार्यों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने सुरक्षा मानको के अनुरूप मंदिर के नीव एवं अन्य सृदृढ़ीकर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि पुरात्तव विभाग के तकनीकी टीम के साथ-साथ जिला स्तर पर लोक निर्माण विभाग के तकनीकी अधिकारियों को कार्यों का अवलोकन करने समन्वय से कार्य पुरा करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने फरवरी माह के अंत तक नींव सुदृढ़ीकरण कार्य को पुरा करने के लिए कहा है। उन्होने कहा कि मंदिर के जिस हिस्सें में काम चल रहा है, उन हिस्सों में प्रवेश कुछ दिन के लिए वर्जित करें। उन हिस्सों को सुरक्षा की दृष्टि से घेरा भी बना लें।
CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.