कौडिया परिक्षेत्र के अठारहगुड़ी में 22 जनवरी को विविध आयोजन।
पिथौरा. छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज का नववर्ष मिलन समारोह 22 जनवरी को कौडिया परिक्षेत्र के ग्राम अठारहगुड़ी में आयोजित है। कार्यक्रम में जिले के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया जाएगा। ग्राम में इस अवसर पर मानस गान का आयोजन भी किया गया है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाज के सचिव पोलाराम डड़सेना ने बताया कि जिले में समाजिक एकजुटता के प्रतीक के रूप में उभरे निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में कौडिया परिक्षेत्र के गांव-गांव से समाजजन पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि समाज के जिलाध्यक्ष नीरज गजेंद्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जिला संरक्षक ईश्वर सिन्हा अति विशिष्ठ अतिथि और कौडिया परिक्षेत्र के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समाजिक एकजुटता के लिए सदैव तत्पर रहने वाले विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लोकनाथ डड़सेना, प्रदेश के पूर्व महामंत्री सीताराम सिन्हा, महिला मंच के प्रदेश संरक्षक रामदुलारी सिन्हा, युवा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, जिला सचिव परमेश्वर डड़सेना, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिन्हा, कौडिया परिक्षेत्र के संरक्षक प्रेमलाल सिन्हा,प्रमुख़ मार्गदर्शक शशी कुमार डड़सेना , सचिव पोलाराम डड़सेना, कोषाध्यक्ष महेंद्र डड़सेना विशेष अतिथि होंगे। समारोह में फुलझर परिक्षेत्र के मंडलेश्वर शिवप्रसाद डड़सेना, सिरपुर मंडलेश्वर राधेलाल सिन्हा, सुअरमाल मंडलेश्वर डूमनलाल सिन्हा और खल्लारी परिक्षेत्र के मंडलेश्वर दानेश्वर सिन्हा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सुबह 10 बजे से आयोजित समारोह का आयोजन अठारहगुड़ी के कलार परिवारों के सक्रिय योगदान से किया जा रहा है।
---------------------



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.