पिथौरा खेल खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी. पुनीत सिन्हा
पिथौरा में आयोजित जिला स्तरीय ड्यूज बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन के पहले मैच के शुभारंम में मुख्य अतिथि के रूप में कलार समाज के कौड़िया परिछेत्र के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा व अध्यक्षता शीतला समाज के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू सिन्हा पार्षद, आत्माराम सिन्हा, पप्पू सिन्हा, मोनु सिन्हा, उपस्थित रहे. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद राष्ट्रगान हुआ जिसके बाद अतिथियों के स्वागत हुआ. पुनीत सिन्हा ज़ी ने अपने उद्बोधन में कहा की कोई भी खेल मानसिक शारीरिक विकास के लिए जरूरी है. इस तरह के आयोजन हमेशा से पिथौरा नगर में होते आ रहे है और आगे भी होते रहे यही शुभकामनायें आयोजन समिति को दिया. पिथौरा क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, उपाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, डोलामनी, कौशलदास मानिकपुरी, राहुल यादव, चीनू डडसेना, धमेन्द्र देवांगन, रोहित साहू, सुनील यादव उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.