बागबहारा _छत्तीसगढ़ निषाद समाज जिला महासमुंद में जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन (चंडी मंदिर घुंचापाली में)
प्रथम बार जिला निषाद समाज महासमुंद युवा समिति व महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 29 जनवरी दिन रविवार को घुचापाली चंडी मंदिर परिसर बागबाहरा में आयोजित होने जा रहा है जिसकी तैयारी व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है गौरतलब हो कि उक्त परिचय सम्मेलन में युवक युवती के अलावा विधवा,विधुर, परित्यक्ता विकलांग युवक युवती भी अपना अपना परिचय समारोह में दे सकते हैं इसके लिए पंजीयन फार्म भरने व पाम्पलेट का वितरण सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में पिथौरा क्षेत्र (कौड़िया क्षेत्र) के युवक युवती व बालकों के घर संपर्क कर आमंत्रित कर रहे हैं जिससे की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं और कार्यक्रम में आने की उत्सुकता है इसके लिए जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला निषाद महासचिव श्रीमती संतोषी निषाद श्रीमती हेमलता निषाद श्रीमती चमेली निषाद( क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष) श्रीमती रमौतीन निषाद व इंदु निषाद द्वारा संपर्क कर जानकारी दी गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.