ग्राम पंचायत आमागोहन में भारत जोड़ो वालीबाल कप प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केसरवानी के हाथों हुआ संपन्न।
बेलगहना /बैजनाथ पटेल ग्राम पंचायत आमागोहन में भारत जोड़ो वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आज
जिला कांग्रेश ग्रामीण अंचल का अध्यक्ष श्री विजय केसरवानी के हाथों हुआ। कार्यक्रम उद्घाटन के दौरान श्री विजय केसरवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन दिनों माननीय राहुल गांधी जी के द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा की जा रही है और उन्हें जितना प्यार मिल रहा है उसी को देखते हुए आमागोहन के लोगों द्वारा भारत जोड़ो वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अपने ग्राम में किया गया है और इस कार्यक्रम में निश्चित रूप से जो भी खिलाड़ी भाग लेंगे वह निश्चित ही दिल से दिल जोड़कर एक नया मुकाम हासिल करेंगे। कोटा ब्लॉक अध्यक्ष श्री आदित्य दीक्षित ने कहा कि खेल खेलने से मन और तन दोनों स्वस्थ रहते हैं और युवा नशे से दूर रहता है , मैं इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं कि जिन्होंने बहुत अच्छा कार्यक्रम अपने ग्राम में आयोजित किया है। कार्यक्रम उद्घाटन में नगर के वरिष्ठ जन एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित अन्य दलों के भी कार्यकर्ताएं सम्मिलित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.