कलयुग में केवल भगवान राम का नाम ही सार है- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- .धाराशिव. लवन कलयुग केवल नाम अधारा सुमिर सुमिर नर उतरही पारा कलयुग में इस भवसागर से पार उतरने के लिए केवल भगवान श्री राम का नाम ही सार है। उनके नाम मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण हो जाता है। उक्त आशय का विचार आज ग्राम धाराशिव लवन में श्री अखंड नवधा रामायण के कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता समाज को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी ने व्यक्त किया उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री रामचंद्र जी का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की ग्राम धाराशिव पहुंचने पर ग्राम के नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया आज के इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर दौलत राम वर्मा बंसी लाल चेलक सरपंच एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पूर्व सरपंच एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती शीला रजक बूथ प्रभारी राजू लाल वर्मा गौरीशंकर चंद्राकर संतोष सेन संयोजक लहर सिंह पैकरा रामायण समिति के अध्यक्ष मंथीर लाल यदु, उपाध्यक्ष खूब सिंह लोधी कोषाध्यक्ष राजू लाल वर्मा सचिव रामकृष्ण वर्मा सहसचिव किरण यादव संरक्षक गुरुलाल यादव लाला राम चंद्राकर पुरोहित पंडित योगेश तिवारी सहित भारी संख्या में श्रोतागन उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.