ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) ने किया बापू को याद कहा बापू का योगदान देश कभी नही भुला सकता
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर ....ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) के तत्वाधान मे 30 जनवरी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई, जिसमे सर्वप्रथम बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित गई साथ हि बापू के दिये संदेशो का वाचन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मे उन्हे याद किया गया, बापू आज भी भारत के कण कण मे बास्ते है, आज भारत की पहचान बापू से हि होती है । देश को एक बार ऐसे महात्मा को जरूर पढ़ना चाहिए जिसने देश की आजादी मे ऐसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसका ऋण चाह कर भी यह समुचा देश कभी उतार नहीं पायेगा,विरलाय प्रतिभा के धनी बापू जिनसे अंग्रेजी हुकूमत भी कापा करती थी, यहा तक की पूरे विश्व के प्रख्यात लोगो ने बापू के बारे मे अपने पुस्तकों मे भी लिखा आज भी भारत के अलावा विश्व पटल पर बापू को याद किया जाता है, देश के प्रथम आतंकवादी रहे नाथू राम गोडसे ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी ,जिसके बाद पुरा देश शोक मे विलुप्त हो चुका था । आज की हर पीढ़ी को बापू को पढ़ना चाहिए ताकि पता चले की एक इंसान ऐसा भी इस देश मे मौजूद था जिसमें एक लाठी के सहारे रघुपति राघव राजा राम के गीत गाते अंग्रेजी हुकूमत की नींदे उड़ाई थी।उक्त कार्यक्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या,उपाध्यक्ष इल्यास कुरैशी,महामंत्री जमुना माथुर,यासीन अली,बालकृष्ण मिश्रा,मोहर खान, कमल सोनी,प्रवक्ता राजा रावत,युवा कांग्रेस महासचिव रवि रावत, बूथ अध्यक्ष मंगल निर्मलकर, अयुब मेमन, गेंदराम धुर्वे,शैल जायसवाल, रामनिहोरा, संदीप सारथी, रामू सारथी, शिवकुमारी सारथी, लक्षमीन सारथी, फोटो बाई, सहोदरा बाई, सानिया बाई, इशाक मुन्ना, बेदराम कमलसेन, संतोष सोनी,यासीन अली,सुशीला मानिकपुरी,खलील बेग,शैलेन्द्र राजपूत,भुजबल सिंह, शिव कुमारी उइके,सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.