परोपकार , पूण्य और बड़ो के आशिर्वाद के बिना जीवन निर्रथक, जन्मदिन को बनाया खास - कमलेश डड़सेना
आज अपने जन्म दिन के सुभ अवसर को खास बनाने के लिए लोग नसे में धुत रहते है मौज मस्ती करते है लेकिन कुछ पुण्य का भागी बने यह कोई नही सोंचता लेकिन जो साल में एक बार आये अपने जन्मदिन पर कुछ अलग कर वही महान है।
ऐसे ही सोंच रखते हुए माँ गौ माता सेवा समिति के जिला अध्यक्ष एवं छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन के पिथौरा ब्लॉक महासचिव कमलेश डड़सेना जी ने अपने जन्मदिन पर सबसे पहले अपने घर मे सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान शिव से आशीर्वाद लिया। गौशाला जाकर गौ माता को भोग लगाया एवं आशीर्वाद लिया। उप स्वास्थ्य केंद्र जाकर मरीजो को फल एवं मिठाई बांटी सभी से आशीर्वाद मिला। पत्रकार साथियों द्वारा केक काटते हुए जन्म दिन की शुभकामनाएं दी गई और अंत मे नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉक्टर संपत अग्रवाल जी के बड़े पुत्र बसना नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल जी को जन्मदिन को खास बनाने के लिए धन्यवाद अर्पित किया। अंत मे छोटे बड़े भाइयो द्वारा शुभकामना स्वरुप आशीर्वाद प्राप्त किया । सभी के प्यार और सम्मान के लिए हृदय से आभार एवं सभी ने अपना अमूल्य समय निकाल कर जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी और खास बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया ।
उपस्थित अतिथिगण - - नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल जी ,नीलाचल सेवा समिति पिथौरा सेक्टर प्रभारी सतप्रित विक्की सलूजा, विकास वाधवा, आकाश सिन्हा, सुमित बीडी, विक्रम अग्रवाल , छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला अध्यक्ष बलराज नायडू , ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चन्द्राकर , रमेस श्रीवास्तव, राजकुमार अग्रवाल, लोकनाथ खूंटे ललित मुखर्जी, आनन्द अग्रवाल, संतोष गुप्ता , कीर्ति पांडे , राजेश , सूरज ,गोविंद , सेवाराम , अशोक, मिथलेस, उमेश एवं अन्य साथी गण।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.