लोक कला महोत्सव मे छटा बिखेर रही है छत्तीसगढ़ के संस्कृति की झलकियां,छत्तीसगढ़ की संस्कृति को निखारने का काम सराहनीय
सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन
जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू आज ग्राम पंचायत पटपर लोक कला महोत्सव और ग्राम गिधवा धूरा पाठ लोक कला महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन में सम्मिलित हुए और छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को आज एक ही मंच पर लोक कला महोत्सव के माध्यम से भरथरी पंडवानी छत्तीसगढ़ी नाचा लोक संस्कृति जस गीत रामायण जैसे कार्यक्रम को मंच पर लाकर हमारी आज की पीढ़ी को हमारी संस्कृति एवं धरोहर से अवगत कराने का जो कार्य आयोजन कर्ताओं द्वारा किया जा रहा है उसके लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी,
जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू जी ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा भी हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को संवारने सजाने का काम निरंतर किया जा रहा है एवं युवा महोत्सव मानस महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की धरोहर को एक नया पहचान दिया जा रहा है आज प्रत्येक गांव में राजीव युवा मितान क्लब के गठन कर हमारे छत्तीसगढ़िया खेल को बढ़ावा दिया नंदावत छत्तीसगढ़िया खेल को सवारने का काम किया है इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया कार्यक्रम में साथ में तेजेश्वर साहू जी,युवा कांग्रेस हिर्दय साहू जी,वेद नारायण साहू जी,लोकेश साहू जी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.