कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर महिला कबड्डी टीम ने हरियाणा को हराकर जीता साल का तीसरा खिताब
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर महिला कबड्डी टीम ने हरियाणा महिला कबड्डी टीम को 10 अंको से हराकर साल 2023 का तीसरा खिताब जीतने में सफलता प्राप्त किया है इस संबंध में जानकारी देते हुए एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक तीन दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम बोरदा जिला सक्ति में किया गया था जिसमे 36 महिला कबड्डी टीम ने भाग लिया था इस प्रतियोगिता का खिताब कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में फाइनल मुकाबले में हरियाणा टीम को 25 - 15 के मुकाबले 10 अंको से हराकर विजेता बना प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल बिलासपुर और मालखरौदा के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर ने 38-08 के मुकाबले 30 अंको से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था दूसरा सेमीफाइनल केरा जांजगीर चापा और हरियाणा के बीच खेला गया जिसमें हरियाणा ने जीत हासिल कर फाइनल में पहुँचा था प्रतियोगिता के विजेता टीम कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर को मुख्य अतिथि के द्वारा 15000 रु शील्ड द्वितीय स्थान हरियाणा टीम को 10000 रु व शील्ड तृतीय स्थान केरा टीम को 7000 रु व शील्ड व चतुर्थ स्थान मालखरौदा टीम को 5000 रु व शील्ड प्रदान किया गया बिलासपुर टीम की कंचन देवांगन को प्रतियोगिता का बेस्ट कैच 2000 रु व ट्रॉफी प्रदान किया गया विजेता टीम में प्रियंका धुर्वे (कप्तान), अमीरा नाग खगेश्वरी , कंचन देवांगन, शारदा कश्यप, भावना यादव, नेहा कोशले,पायल बरगाह टीम में शामिल थी इनके कोच श्यामू साहू थे टीम के विजेता बनने पर छ. ग.कबड्डी कोषाध्यक्ष अवध राम चन्द्राकर, छ.ग. कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव , अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा उपाध्यक्ष सौरभ राय, जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव , कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र जगत (प्राचार्य), पुन्नी राम साहू, जितेंद सराफ, शरद यादव, महेंद्र पटेल, राकेश देवांगन, व श्यामू साहू ने बधाई व शुभकामनाएं दी है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.