सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सिवनी के द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती टैगोर वार्ड इस्थित संत रविदास जी के मंदिर में मनाई गई जिसमें सर्व प्रथम संत रविदास जयंती जी की प्रतिमा पर समस्त आए हुए सिवनी विधायक दिनेश राय मुन मुन वा भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे और जनप्रतिनिधियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं पूजा अर्चना की गई कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष मानाठाकुर के द्वारा किया गया इसके पश्चात आए हुए समस्त अतिथियों को अनुसूचित जाति मोर्चे के द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया इसके उपरांत संबोधन की बेला में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के द्वारा जयंती की शुभकामनायें देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास जी को रैदास के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म कांशी में माघी पूर्णिमा को शंवत 1433 को हुआ था उनके जन्म के बारे में एक दोहा प्रचलित है चौदह से तैतीस की माघ सुदी पंदरास दुखियों के कल्याणहित प्रगटे श्री रविदास। संत रविदास जी ने साधु संतों की संगति से पर्याप्त व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने संत रामानंद के शिष्य बनकर अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया, वे स्वामी रामानंद जी को कबीर साहेब जी के कहने पर अपना गुरू बनाया था,और साथ ही विधायक दिनेश राय ने कहा की संत रविदास जी बहुत ही परोपकारी और दयालू थे, दुसरों की सहायता करना उनके स्वभाव में था। सिवनी के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने कहा कि संत रविदास ने जाति के भेदभाव और छुआ-छूत को रोकने के लिए जो रास्ता दिखाया था, वह आज भी हमें प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में संत रविदास जी के अनुयायी अहिरवार समाज के प्रमुखों का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सिवनी ने पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम का आभार व्यक्त टैगोर वार्ड की पार्षद सुश्री साक्षी डागोरिया के द्वारा किया गया आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया , गजानंद पंचेश्वर , पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन , बेदसिंह ठाकुर ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ,अशोक टेकाम जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा , ज्ञानचंद सनोदिया ,श्रीनिवास मूर्ति , संतोष नगपुरे , नगर अध्यक्ष संजय सोनी , अभिषेक दुबे , परसराम सनोडिया , संजू मिश्रा , दिलीप अग्रवाल , अजय बाबा पांडे , लालू राय , युवराज राहंगडाले ,निर्मला ठाकुर , पार्वती जघेला , विनोद सोनी , उर्मिला ऊयूके , दीपक ठाकुर , नीतू दुबे , निशा नाग , किरण वाहने,अनीता राठौर , पार्षद राजू यादव , गोलू मिश्रा , राम कुमारी बरमिया ,आशीष सोनी , निशांत भारद्वाज, अनूप मिश्रा , भूनेश कुलहाड़े , आलोकराज सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारीगण सहित जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.