आज पुननी स्नान के बाद रतनपुर मेला प्रारंभ प्राचीन और ऐतिहासिक माघी मेले का मंत्री अमरजीत भगत ने किया शुभारंभ
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...माघी पूर्णिमा मेला आज 5 फरवरी को खाद्यमंत्री अमर जीत भगत के करकमलों से शुभारम्भ किया गया रतनपुर के ऐतिहासिक और पौराणिक मेले का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह पुन्नी स्नान के बाद से आरंभ होने वाले रतनपुर मेला पुरे छत्तीसगढ़ में पुन्नी मेला के रूप में प्रसिद्ध है रतनपुर का यह पौराणिक मेला आठाबिसा तालाब के तट पर स्थित सतीचौरा की याद में लगाया जाता है बताया जाता है कि यहां पर राजा की 28 रानीया सती हुई थी तब से यह मेला यहां पर हर साल माघी पूर्णिमा के दिन से लगता आ रहा है तत्कालीन विधायक राजेंद्र प्रसाद शुक्ला ने इस मेले को आदिवासी विकास मेला के नाम से और विस्तार देने का काम किया था जो आज भी अनवरत जारी है
इस बार भी प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया है इसे देखने के लिए पहले दिन लोगों की भीड़ देखने को मिल रही
यहां सभी प्रकार के प्रकार के झूले, साल-ओखरा, मिठाई, जूता चप्पल ,कपड़े बर्तन लकड़ी के खिलौने इत्यादि की अनेक प्रकार की दुकानें लग के तैयार हो गई है ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी यह मेला प्रसिद्ध मेलो में से एक मानी जाती है इस तरह आज के मेला शुभारंभ के अवसर पर अतिथि गण के साथ साथ नगर पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी अधिकारी, पत्रकारगण के साथ साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.