Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 28, 2023

ऐसे राजस्व प्रकरण जो समय सीमा में है, उनको भी समय के पूर्व ही निराकरण करें-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक


ऐसे राजस्व प्रकरण जो समय सीमा में है, उनको भी समय के पूर्व ही निराकरण करें-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक


कवर्धा, 28 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि एसडीएम, तहसील, नायब तहसील न्यायालयों में समय-सीमा के बाहर सभी प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है। ऐसी स्थिति हमेशा रहे यह सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब ऐसे राजस्व प्रकरण जो समय सीमा में है, उनको भी समय के पहले ही जल्दी निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समय-सीमा निर्धारित होती है, लेकिन हमें उससे पहले ही सभी प्रकरणों को फोकस करते हुए प्राथमिकता से निराकरण करना है। शासन के निर्देशानुसार राजस्व न्यायालयों में समय सीमा के बाहर लंबित राजस्व प्रकरण विशेष रूप से अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, विवादित बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन सहित आदि प्रकरणों सुनवाई कर निराकरण लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना आय बढ़ाने के उपाय के अंतर्गत बकाया डायवर्सन भू-भाटक, नजूल भू-भाटक एवं अन्य मद की वसूली प्राथमिकता से करे। इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिनके द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा उन्हें नोटिस जारी करे। ऑनलाइन अभिलेख में त्रुटि संबधी शिकायत आ रही है। उन्होंने सभी तहसीलदार त्रुटि सुधार का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें प्रगति लाने की जरूरत है। सभी स्कूली विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र जारी होने चाहिए। अभियान चलाकर इसमें कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने डायवर्सन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें प्रकरण लंबित नही होना चाहिए। लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें। उन्होंने डायवर्सन राशि वसूली करने के निर्देश दिए।  

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि कलेक्टर जनचौपाल में राजस्व से संबंधित मामले आते है, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अनुविभागीय और तहसील स्तर के मामलों का निराकरण उसी स्तर पर करना सुनिश्चित करे। उन्होंने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को संबंधित राजस्व अधिकारी को देकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेट मुलाकात के दौरान सामाजिक संगठन के लिए जमीन आबंटन की घोषणा पर की गई करवाई की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने इस दौरान नामांकन, बंटवारा, सीमांकन, अविवादित नामांतरण प्रकरणों, लंबित प्रकरणों, डिजिटल हस्ताक्षरिकृत खसरा, कतिपय वृक्षों को काटने, भुइयां सॉफ्टवेयर में अभिलेख शुद्धता, ऑनलाईन नामांतरण पंजी, ई-कोर्ट, त्रुटि सुधार, नजूल भू-भाटक, व्यपवर्तन प्रकरण, आरबीसी 6-4, नजूल रिकवरी सहित  अन्य प्रकरणों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिप्ती गौते, डॉ. मोनिका कौड़ो, एसडीएम कवर्धा श्री पीसी कोरी, एसडीएम बोड़ला श्री संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा नायक व तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

सी एन आई NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad