Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 28, 2023

मोर आवास,मोर अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत गरीबो का आवास मांगने भाजपा ने किया विधायक निवास का घेराव विधायक की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम उनके निजी सचिव को सौपा ज्ञापन


मोर आवास,मोर अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत गरीबो का आवास मांगने भाजपा ने किया विधायक निवास का घेराव


विधायक की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम उनके निजी सचिव को सौपा ज्ञापन


अम्बागढ़ चौकी/मोहला

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे,"मोर आवास, मोर अधिकार" कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी ने जिला मुख्यालय स्थित मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी के निवास का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया, उक्त प्रदर्शन के पहले जिला भाजपा कार्यालय से सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुवे नगर भृमण कर विधायक निवास पहुँचे,जहाँ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के खिलाफ कम कर नारे बाजी की,व क्षेत्र के विधायक इन्द्रशाह मंडावी के खिलाफ भी नारे लगाए,व सभी वक्ताओं में सभा को सम्बोधित करते हुवे प्रदेश सरकार को गरीबो का आवास छीनने वाली सरकार बताया,उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सह प्रभारी देवलाल ठाकुर,विधानसभा प्रभारी लल्लन मिश्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शाह,जिला महामंत्री दिलीप वर्मा,जिला महामंत्री श्रीमती नम्रता सिंह,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

   उक्त सभा को जिला उपाध्यक्ष खोरबाहरा राम यादव,जिला उपाध्यक्ष रमेश हिडामे,जिला मंत्री योगेंद्र कोडापे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरसिंग भंडारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारष्वत,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवप्रशाद नेताम,महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती संगीता मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका अंधारे ने भी सम्बोधित किया।

धरना प्रदर्शन के पश्चात विधायक के निजी सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।

इस अवसर पर समस्त जिला पदाधिकारी, समस्त मोर्चा पदाधिकारी महिला मोर्चा,युवा मोर्चा,अ.ज.जा. मोर्चा,अ. जा.मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा,व्यापारी प्रकोष्ठ,अन्य सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारि,समस्त मंडल के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री,सहित पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सी एन‌‌‌ आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad