Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 15, 2023

मुंगेली....जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता, ग्राम गोल्हापारा के त्रिवेणी संगम बालिका मानस मंडली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हासिल किया प्रथम स्थान



मुंगेली 15 फरवरी 2023// जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागृह में आज जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के तीनों विकासखण्डों से एक-एक रामायण मण्डली शामिल हुए। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गोल्हापारा के त्रिवेणी संगम बालिका मानस मंडली ने प्रथम स्थान हासिल किया।


 वहीं पथरिया विकासखण्ड के ग्राम खपरी के सुरताल मानस मण्डली ने द्वितीय और मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कुआंगांव के सुरसरोवर मानस मण्डली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त त्रिवेणी संगम बालिका मानस मंडली को स्मृति चिन्ह और 50 हजार रूपए राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक दल की भूमिका में श्री आकाश परिहार, शकुंतला राजपूत और श्री अशोक कश्यप रहे।


           इससे पहले जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवान श्रीराम और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री राहुल देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, कृषि उपज मंडी बोर्ड मुंगेली के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस राजपूत ने मानस मण्डली का पुष्पमाला से स्वागत किया।


 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहले ने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों में चलना चाहिए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन किया जाना है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, जनपद मुंगेली सभापति श्रीमती चन्द्रमुखी सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में लोेग मौजूद थे। 


 सी एन आई न्यूज़ से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad