बारात में फंसी बसें, यात्रियाें की मुश्किलें बढ़ी
खैरागढ़. अक्षय तृतीया से लगातार शादियों के शुभ मुहुर्त होने से बाजार दमकने लगा है। इस माह नवरात्रि के बाद लगातार मुहूर्त बने हैं। जिसके चलते शादियों के ढेराें कार्यक्रम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जारी है। शादियों के चलते बाजार में जमकर खरीददारी हो रही है। किराना, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स सहित सराफा दुकानों में बेहतर बिकवाली बढ़ रही है। अक्षय तृतीया पर्व से लगातार शादियां जारी है। शुभ मुहूर्त के चलते शहर और ग्रामीण अंचल में भी बड़ी संख्या में शादी कार्यक्रम संपन्न हुए।
शादी ब्याह के चलते इलाके में चलने वाली बसें ज्यादातर बुक होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारात और स्पेशलो के चलते बसों की संख्या कम होने के कारण गर्मी में आवाजाही करने वाले लोगो को बसो के इंतजार मे घंटो खड़ा रहना पड़ रहा है। बारात बुकिंग के चलते बसों का टोटा है तो शादियों मे ही आवाजाही करने वाले लोगो को इसके लिए सबसे ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही है।
कई रुटो में आना जाना करने वालो को यात्री बसे होने के कारण भीड़ में यात्रा करनी पड़ रही है।
शादी में उपहार इन सामानों की मांग
शादियों में दिए जाने वाले सामानों के चलते बाजार में जमकर खरीदी के लिए लोग उमड़ रहे हैं। सराफा बाजार के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खरीदारी ज्यादा है। कपड़े और बर्तनाें के दुकानों में भी खासी ग्राहकी चल रही है। गांव-गांव में शादियाें में फर्नीचरों का चलन बढ़ने से सोफा, कुलर, पलंग जैसे सामानाें की बिकवाली में भी तेजी है
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.