सिवनी मध्यप्रदेश
कहीं खुद की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की मौत, तो कहीं बाइक की टक्कर से एक मृत,
सी. एन. आई. न्यूज सिवनी। दिनांक 25/04/2023 नगर के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगझर में दो पहिया वाहन टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। वहीं बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अन्य दुर्घटना में अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गांधी वार्ड निवासी शाहिद जाफर अली (26) अपने साथी संजय वार्ड निवासी फैसल इलाही पिता इशरत इलाही (26) के साथ किसी ढाबे से खाना खाकर एक्टिवा वाहन से अपने घर लौट रहे थे। नगझर के पास यातायात थाने के सामने पल्सर बाइक क्रमांक एमपी 22 एमएम 2872 में सवार बारापत्थर निवासी नवनीत पिता प्रमोद त्रिपाठी ने पीछ से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने एंबलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने शहिद को मृत घोषित कर दिया। जबकि फैसल और नवनीत का इलाज किया जा रहा है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
बंडोल थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे स्थित श्रीवनी फिल्टर प्लांट के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर मौके पर बंडोल पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच पड़ताल की। बाइक और युवक के पास मौजूद शादी के कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान की। मृतक छपारा के गुदमा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
ये है घटना
बंडोल पुलिस ने बताया कि गुदमा निवासी 22 वर्षीय ज्ञानी लाल पिता अनूप लाल अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए रविवार को झिलमिली गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में आया था। कार्यक्रम के बाद वह बाइक क्रमांक एमपी 22 एम 7240 से वापस अपने गांव जा रहा था। श्रीवनी फिल्टर प्लांट के पास बाइक अनियंत्रित होने से वह पेड़ से जा टकराया। सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
अंधेरे के कारण नजर नहीं आया
पुलिस ने बताया कि हाईवे से थोड़ी दूर पर ज्ञानी का शव पड़ा था। अंधेरा होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। संभवतः घायल होने की स्थिति में वह बेहोश हो गया और कोई मदद नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। ज्ञानीलाल की अगले माह दो तारीख को शादी होने वाली थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.