गौठानो में वर्मी बोरी निर्माण बना आय सृजन का साधन
समूह द्वारा 01 लाख 08 हजार 275 बोरियां निर्माण कर अर्जित किया गया 04 लाख रुपये
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।जिले के ग्राम पंचायत गब्दी में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने वर्मी खाद हेतु बोरी निर्माण कर बनाया अपना आय का साधन। श्री गणेशाय स्वसहायता समूह जो वर्ष 2018 से समूह में जुड़कर 50-50 रू. बचत राशि इकट्ठा कर आपसी लेनदेन का कार्य कर रही थीं। वर्ष 2020 में गोधन न्याय योजना की शुरूआत हुई और गौठानो में वर्मी खाद का उत्पादन जोरो-शोरो से प्रारंभ हुआ तथा गौठानों में बोरियों की जरूरत पड़ने लगी तथा बोरियों को अधिक मूल्य में क्रय करना पड़ता था। तब महिला समूह ने सोचा कि क्यों न वर्मी खाद के लिए बोरी निर्माण किया जाये। बोरी निर्माण के लिए मशीन की आवश्यकता थी जो जिला प्रशासन के सहयोग से मिला तथा कच्चे माल एवं अन्य अतिरिक्त खर्च के लिए बिहान के माध्यम से पैसों की व्यवस्था हुई जिससे समूह द्वारा बोरी निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। समूह की सदस्य श्रीमती संतोषी सिन्हा ने बताया कि अब तक कुल 01 लाख 08 हजार 275 बोरियों का निर्माण कर 14 लाख रू. का विक्रय कर 04 लाख रुपये आय प्राप्त हुआ है, समूह में 07 सदस्य कार्यरत् है। उन्होंने बताया कि उनकी बोरियां बालोद जिले सहित अन्य जिलों में भी आपूर्ति की जा रही है। जिससे समूह के सदस्यों को प्रतिमाह 20 से 25 कार्य दिवस के आधार पर 05 से 06 हजार रुपये मासिक आय प्राप्त हो रहा है। पहले खुले बाजारों में यह बोरी 18 से 20 रुपये में मिलती थी परन्तु हम इसे 12.50 रुपये में विक्रय करते है। समूह की महिलाओं ने बताया कि यह गतिविधि प्रारंभ करने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, कर्ज लेकर आवश्यकताओं की पूर्ति करने पड़ती थी परन्तु अब हमें पूर्णकालिक रोजगार की प्राप्त हो गई है। जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और हमें कार्य करने के लिए गांव से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और हमारे समूह की आय में वृद्धि हो रही है जिससे वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों में सहभागी बन पा रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.