Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 24, 2023

छ.ग.प्रदेश साहू संघ कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में १०दिवसीय नेपाल यात्रा।

 छ.ग.प्रदेश साहू संघ कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में १०दिवसीय नेपाल यात्रा।



महासमुंद। अन्तर्राष्ट्रीय साहू सम्मेलन का आयोजन १६ मई २०२३ को काठमांडू के तेली सेवा सदन में किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू, राष्ट्रीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष व तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, राष्ट्रीय महामंत्री तैलिक महासभा रामलाल गुप्ता के सहयोग व मार्गदर्शन से हुआ।


आयोजन में छ.ग.प्रदेश के ८० व्यक्ति सम्मिलित हुये।इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए पिथौरा, महासमुंद से सियाराम साहू, प्रतिभा साहू महेन्द्र प्रताप साहू के परिवार भी शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य भारत - नेपाल साहू सामाजिक सांस्कृतिक समागम था। यात्रा के दौरान  बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बनी, विंध्यवासिनी स्थली पोखरा,मनकामना देवी स्थल मनकामना,पशुपतिनाथ स्थल काठमांडू,सीता माता का नौलखा महल जनकपुर ,नौ गंगा संगम नारायण घाट एवं उनसे सम्बद्ध अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का ,भ्रमण हुआ । काठमांडू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तैलिक महासभा के महामंत्री रामलाल गुप्ता ने इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन की सराहना की। अध्यक्षता कर रहे नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह ने भारत नेपाल तेली एकता का नारा लगाते हुए संस्कार को पूँजी बताया जिसके माध्यम से व्यक्ति ही नही पूरे देश का विकास किया जा सकता है। छ.ग. प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंग साहू ने दोनों देश के संबंधों को माता जानकी और श्रीराम से जोड़ते हुए एकता के सूत्र में बांधे।,राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष सन्दीप साहू ने सभी अतिथियों सहित आयोजन समिति और यात्रियों का आभार व्यक्त किए। सांसद श्रीमती अनिता साह ने दोनों देश की नारी शक्तियों को जगाकर प्रेरित की।श्रीमती रेणु साह,केन्द्रीय सलाहकार चन्द्र साह, छ.ग. के तीन पूर्व विधायक अशोक साहू,प्रीतम साहु,वीरेंद्र साहू सम्मिलित हुये।इस अवसर पर छ.ग.की बालिकाओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई । आयोजन को सफल बनाने संयोजक इंजीनियर यशवंत साहू, कार्यकारी संयोजक डॉ नारायण साहू, सचिव छोटेलाल साहू, सहसंयोजकगण डॉ बेदलाल साहू, बेनुराम साहू, विष्णु राम साहू, डोलामणि साहू, डॉ घनश्याम साहू, अशोक साहू, देवेन्द्र साहू व युवा शक्ति चन्द्रहास साहू,नारायण साहू, अमरचंद साहू,अनिल हिरवानी, नन्दकिशोर साहू, कमलेश साहू,और वरिष्ठ नेतराम साहू, रामकृष्ण साहू सहित समस्त यात्रियों का योगदान उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन नेपाल के राष्ट्रीय महासचिव सत्यनारायण साह ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad