Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 24, 2023

खैरागढ़ : विधायक और कलेक्टर से ट्राइसिकल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे "दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है, इसका लाभ लें"- विधायक "कोई दिव्यांगजन समाज मे उपेक्षित न रहने पाये। योजनाओं के लाभ व लोगों के सहयोग से उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करें"-कलेक्टर जिला के 07 जन्मजात और 02 दुर्घटनाग्रस्त दिव्यांगजन हुए लाभांवित दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए संचालित है कई योजनायें, उठायें लाभ

 खैरागढ़ : विधायक और कलेक्टर से ट्राइसिकल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे



"दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है, इसका लाभ लें"- विधायक


"कोई दिव्यांगजन समाज मे उपेक्षित न रहने पाये। योजनाओं के लाभ व लोगों के सहयोग से उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करें"-कलेक्टर


जिला के 07 जन्मजात और 02 दुर्घटनाग्रस्त दिव्यांगजन हुए लाभांवित


दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए संचालित है कई योजनायें, उठायें लाभ


खैरागढ़ : 

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग के द्वारा  दिव्यांगों को ट्राइसिकल वितरित किया गया।


जिला कार्यालय के समाजकल्याण कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा और कलेक्टर गोपाल ने संयुक्त रूप से नौ दिव्यांगों को ट्राइसिकल वितरित किया। ट्राई साइकिल पाकर सभी दिव्यांगों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे थे।

दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है, इसका लाभ लें- विधायक

जिला परिसर में दिव्यांगों सहायक सामग्री वितरण करते हुए खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने कहा कि उपेक्षित दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसका लाभ लेने के लिए पात्रों को जरूर आवेदन करना चाहिए। बिना उसके उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकेगा।


"कोई दिव्यांगजन समाज मे उपेक्षित न रहने पाये। योजनाओं के लाभ व लोगों के सहयोग से उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करें"-कलेक्टर

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि-"कोई दिव्यांगजन समाज मे उपेक्षित न रहने पाये। योजनाओं के लाभ व लोगों के सहयोग से उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करें।" दिव्यांग तेजकुमार से कलेक्टर के द्वारा पूछने पर बताया कि वह पहले आम बच्चों कि तरह स्वस्थ्य था, किन्तु चार-पांच वर्ष पूर्व वह चलने फिरने में असहजता हुई। बहुत ईलाज के बावजूद वह चलने फिरने में असमर्थ हो गया था। लेकिन अब मैं ट्राइसिकल से कहीं आ-जा सकूँगा, आप लोगो का आभार।


जिला के 07 जन्मजात और 02 दुर्घटनाग्रस्त दिव्यांगजन हुए लाभांवित

खैरागढ़ विकासखंड अन्तर्गत ग्राम पिपलाकछार निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग महेश्वरी देवांगन, ग्राम टोलागांव से तेजकुमार साहू, ग्राम जुनवानी से उत्तम निषाद, ग्राम कटंगीकला से समेलाल निषाद, ग्राम चारभाठा से चित्रांगद विश्वकर्मा एवं इंद्रप्रसाद साहू, खैरागढ से गोपी रजक, वर्षा पटेल एवं शीला पाण्डेय, ग्राम बाजार अतरिया से आसु को क्लेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा  सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत सामान्य ट्राइसिकल विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा और कलेक्टर के हाथों प्रदाय किया गया। योजना अंतर्गत विभाग द्वारा ऐसे सहायक उपकरण दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। दिव्यांगजनो  को जब ट्राइसिकल मिला तो उनके चेहरे खिल उठे और कहा कि वे भी अपनी कार्यों को अब बिना कठिनाई के पूरा सकेंगे। 


दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए संचालित है कई योजनायें, उठायें लाभ

कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में अधिकारों के प्रति सचेत करते समाज कल्याण विभाग के नोडल अधिकारी गणेश राम ने बताया कि दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए विभाग द्वारा दिव्यांग पेंशन योजनाए कृत्रिम अंग सहायक उपकरण अनुदान योजनाए दिव्यांग शादी अनुदान योजनाए दुकान निर्माण व संचालन योजनाए विभाग द्वारा प्रदान कि जा रही है। ट्राई साइकिल से दिव्यांग अब आसानी से एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंच सकते हैं। कुछ दिव्यांग ट्राई साइकिल से वंचित रह गए उनको जल्द ही ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी जाएगी। दिव्यांग जनों को सशक्त बनाना है इसके लिए सरकार लगातार दिव्यांग जनों के हित में कार्य कर रही है। ट्राई साइकिल वितरण में  दिव्यांगों के परिजन, विधायक प्रतिनिधि कपिनाथ महोबिया एवं अन्य जनप्रतिनिधी और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad