कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर ने पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ शासन से की भेंट,रतनपुर ब्राह्मण पीड़ित महिला के लिए की न्याय की मांग
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर आज श्री अशोक जुनेजा पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ शासन से भेंट कर रतनपुर ब्राह्मण पीड़ित महिला न्याय की मांग की महानिदेशक महोदय ने इस सन्दर्भ में बिलासपुर IG से बात कर न्याय का आश्वासन दिया,ज्ञात हो कि रतनपुर में आंगन बाड़ी कार्यकर्ता महिला को बड़े ही नाटकीय ढंग से फंसाते हुए एफआईआर करा जेल भेज दिया गया जबकि पूरा मामला ही कुछ और निकला जनता के उग्र प्रदर्शन के बाद सही जांच की उम्मीद जगी है। पूरा रतनपुर क्षेत्र इस मामले में अपनी पैनी निगाह बनाए हुए है ताकि मामले में सब कुछ साफ साफ और सही जांच हो।प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष श्री अरुण शुक्ला,सचिव सुरेश मिश्रा,उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र मिश्रा,सहसचिव श्री रज्जन अग्निहोत्री,श्री विमल शुक्ला उपस्थित रहें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.