जांजगीर चांपा जिले में तेज आंधी तूफान के साथ बेमौसम हुई बारिश।
ग्रामीणों के घर के छप्पर उड़े।
गांव के बिजली खम्भे टूट गये।
सड़क में बिखरे बिजली तार।
क्षेत्र में बिजली बंद, अंधेरे में आज ग्रामीणों को गुजारने होगी रात।
जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के पोड़ी शंकर ग्राम सहित आस पास के गांव में करीब 5:30 बजे आंधी तूफान के साथ तेज बारिस हुई। आंधी तूफान से कई जगह के बिजली खम्भे टूट गये है। कई लोगो के घर से उनके छत उड़ गये। बारिश और तेज आंधी तूफान के चलते आज क्षेत्र में बिजली बंद है। सड़क पर बिजली तार टूट कर बिखरे हुए है। जिसे लोगों ने किनारे किया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को जानकारी दिये । ताकि किसी प्रकार की हादसा ना हो सके। जिससे आसपास के ग्रामीणों को आज रात बिना बिजली के अंधेरे रात काटना पड़ेगा।
सी एन आई न्यूज जांजगीर चांपा से कमलेश कुमार की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.