*छुरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चांदो और ग्राम पंचायत चारभांठा (कु.) गौठान पहुँच कर किया श्रमदान और गौठान समिति एवं स्व सहायता समूह के सदस्यों को गमछा देकर सम्मानित किया*
युवा कांग्रेस के मोर गौठान मोर अभियान कार्यक्रम की शुरुआत खुज्जी विधानसभा के ग्राम पंचायत चांदो और ग्राम पंचायत चारभांठा (कु.) के गौठान में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देव पन्द्रो के मार्गदर्शन में की गई,
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ग्राम चांदो और चारभांठा के गौठान पहुँचे और वहाँ की साफ सफ़ाई करके श्रम दान किया,इसके बाद उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी के संबंध में गौठान समिति के सदस्यों से जानकारी प्राप्त की गौठान समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान समय में लगातार गोबर से वर्मी खाद का निर्माण किया जा रहा है,जिन कार्यों से महिलाओं द्वारा अपने खाली समय के उपयोग के साथ साथ उन्हें स्वावलंबन भी मिला है और बढ़िया आमदनी भी हो रही है, उन्होंने अभी तक वर्मी कंपोस्ट का निर्माण करके बढ़िया आमदनी की है और वे छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से बेहद खुश है।
*युवा कांग्रेस अध्यक्ष देव पन्द्रो* ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की इस योजना का ग्रामीण महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है जिससे उन्हें आमदनी का एक जरिया तो मिला ही है साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।
*जिला पंचायत सदस्य कान्ती भण्डारी* ने कहा कि भूपेश बघेल जी ने गौठान के माध्यम से गोबर खरीदी की योजना लाकर गौमाता और गौवंश के कल्याण का काम किया है। आज गौठान ग्रामीण जनजीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है,जिससे गौमाता की स्थिति में बेहद सुधार आया है, अब उन्हें गौठान में आश्रय मिला है,युवा कांग्रेस ने गौठान समिति के सदस्यों से मिलकर गौठान में चल रहे कार्यों की जानकारी ली साथ ही श्रमदान की,इसके बाद गौठान समिति के सदस्यों को गमछा और स्व सहायता समूह की महिलाओं को गमछा देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कान्ती भण्डारी, ओमप्रकाश पडौती जनपद सदस्य, चन्द्रभान साहू, भूपेंद्र साहू,श्रीमति हेमा नेताम सरपंच ग्राम पंचायत चारभांठा,डालसिंग साहू, सहित गौठान समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.