3 साल का ऋण बकाया बताकर वसूली, कलेक्टर से हुई शिकायत,
किसानों ने की थी विधायक से शिकायत
मामले में आमदनी समिति में आने वाले किसानों ने तीन साल पहले की बकाया बताकर समिति प्रबंधक द्वारा अवैध तरीके से ऋण वसूली किए जाने की शिकायत डोंगरगढ़ विधायक भूनेश्वर बघेल से की थी। जिस पर बघेल ने किसानों को कार्यवाही का भरोसा दिलाया था। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि विधायक के निर्देश पर मामले में आमदनी समिति के किसानों से चर्चा की गई जिसके बाद उक्त शिकायतें सही मिली और इसकी शिकायत कलेक्टर से करते समिति पर कार्यवाही करने और मामले की गंभीरता के साथ जांच करने ज्ञापन सौंपा गया है।
खैरागढ़. ब्लॉक के आमदनी सेवा सहकारी समिति द्वारा किसानों से शेष रकम बताकर पिछले साल की शेष ऋण की गलत तरीके से वसूली किए जाने की शिकायत कलेक्टर से करते हुए समिति प्रबंधक योगेश सिंह पर कार्रवाई और मामले की जांच करने की मांग की गई है। मुढ़ीपार महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया सहित किसानों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि सेवा सहकारी समिति आमदनी मे ऋण वसूली में समिति प्रबंधक योगेश द्वारा किसानाें से अवैध वसूली की जा रही है।
किसानों ने बताया कि 2019-20 की बकाया ऋण बताकर किसानों से अतिरिक्त राशि वसूल की गई है। कहा कि नियमानुसार किसान प्रतिवर्ष पूर्ण कर्ज की राशि जमा करके ही आगामी वर्ष के लिए समिति से ऋण लेते हैं। पुराना ऋण जमा नहीं करने पर किसानाें को वर्तमान सत्र में ऋण की पात्रता नहीं होती। इस स्थिति में तीन साल पहले का ऋण शेष बकाया बताकर इसकी वसूली किया जाना अवैध और गैरकानूनी है। कांग्रेस अध्यक्ष महोबिया ने कलेक्टर को बताया कि समिति नियमों में समिति के तहत आने वाले गांवों के कर्मचारियों को ही कार्य में रखा जाता है। लेकिन आमदनी समिति में अन्य गांव के कर्मचारियों को नियमों के खिलाफ जाकर पदस्थ किया गया है।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.