परसवानी विद्यालय की संजीता साहू राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा दिल्ली में करेगी राज्य का प्रतिनिधित्व
शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय परसवानी की कक्षा 12 वीं की छात्रा संजीता साहू दिल्ली में 06/06/2023 से 12/06/2023 तक आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। संजीता ने सिध्द कर दिखाया कि लक्ष्य प्राप्त करने को यदि दृढ संकल्पित हो तो कोई भी बाधा आपको नहीं रोक सकती।
संजीता ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता - पिता व विद्यालय के प्राचार्य श्री रामबिलास चौधरी जी को जो छुट्टी के दिनों में भी समय निकाल कर शतरंज का दाव पेच शिकाने वाले शिक्षक श्री अखिलेश कर तथा विद्यालय के समस्त शतरंज खिलाडियों को दिया है ।
बालिका की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। शाला विकास समिति के सभी सदस्यो ने विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने व ग्रामवासियों ने शुभकानाएं प्रेषित की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.