सतनामी समाज नवागढ़ 11 अगस्त को मनाएंगे- मिनीमाता पुण्यतिथि
रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा:- नवागढ़ सतनाम भवन में सतनामी समाज का विधानसभा स्तरीय समाजिक बैठक रखा गया था जहां मुख्य रूप से प्रति वर्ष की तरह 11 अगस्त को छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद रही समाज की गुरुमाता ममतामयी माँ मिनीमाता जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम को पूरे सतनामी समाज नवागढ़ एक साथ मनाने कार्यक्रम की रूप रेखा के संबंध में सभी से विचार लेते हुए चर्चा किए। समाज के प्रबुद्ध जन सभी ने अपनी अपनी सामाजिक कार्यक्रम के संबंध में मत रखें। सभी के सहमति से इस बार मंचस्थ कार्यक्रम सतनाम भजन के साथ ही नारी शक्ति सम्मान,समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट किए उनकों सम्मान देने के साथ साथ विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर चर्चा हुआ।
उक्त बैठक में गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव- विधायक,विजय बघेल सदस्य अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम,तिलकराम घोष अध्यक्ष नगर पंचायत,लोकनाथ बांधे बीओ,अश्वनी बंजारे,उत्तरदास पाटले,द्वारिका सोनवानी,रेखालाल घृतलहरे,रतन दिवाकर,महेश टंडन,ईशवर सतनामी,लुपेश मार्कण्डेय,तुलसी बांधे,राकेश गाहिरे,अमित पाटले,अश्वनी अनंत,संतोष बंजारे,हीरा भारती,हमेश्वर कुर्रे,समाज के कर्मचारी वर्ग सहित,संत समाज आदि बढ़ी संख्या में उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.