ई-जनचौपाल में 71 आवेदन प्राप्त
आवेदनों का त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर 31 जुलाई 2023ः-जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा लोगों की समस्या व शिकायतें सुनी जा रही है तथा उनका विधिवत निराकरण किया जा रहा है। आज आयोजित इस जनचौपाल में अपर कलेक्टर एस. अहिरवार ने जनपद कार्यालय के वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीणों से जिला कार्यालय में प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी समस्या व शिकायतों से अवगत हुए और समस्याओें के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देषित किया।
आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में 71 आवेदन प्राप्त हुए तथा उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ई-जनचौपाल में अंतागढ़ विकासखण्ड से 03, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 02, चारामा विकासखण्ड से 11, पखांजूर विकासखण्ड से 06 और नरहरपुर विकासखण्ड से 03 लोगों ने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 46 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर अपर कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर प्रखर चंद्राकर, एस.डी.एम. मनीष साहू, सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता सतीश कुमार किण्डो, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.पी. मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवाली गोयल एवं खाद्य अधिकारी जे.नायक भी मौजूद थे।
सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.