शिक्षा व्यवस्था: बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष की कक्षाएं लगेंगी
कन्या महाविद्यालय में प्रवेश लेने होड़, अतिथि शिक्षकों के भरोसे होगी पढ़ाई
खैरागढ़. कन्या महाविद्यालय में इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बीए में प्रवेश लेने के लिए छात्राओं के सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। बीएससी में भी छात्राओं ने दिलचस्पी दिखाई है। बीकॉम में हालांकि अभी आवेदनों की संख्या कम है लेकिन निर्धारित अवधि खत्म होने के बाद इसमें भी दाखिले से वंचित छात्राएं आवेदन लेकर महाविद्यालय पहुंच रही हैं। तीनाें संकायाें में पहले वर्ष के लिए 90-90 सीटो पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
प्रदेश सरकार से मिली सौगात के बाद कन्या महाविद्यालय का संचालन शुरू होने के बाद यहां दाखिला लेने वाली छात्राओं में ऐसी छात्राआें की संख्या ज्यादा है जिन्हें महाविद्यालयाें में सामान्य प्रवेश के दौरान दाखिला नहीं मिल पाया। कम प्राप्तांक सहित दूरदराज की छात्राआें ने यहां दाखिला लेने में ज्यादा रूचि दिखाई है। बीए की 90 सीटों के लिए कन्या महाविद्यालय में अब तक 113 आवेदन जमा किए गए हैं। इसमें जारी सूची के बाद 52 छात्राओं को प्रवेश मिल चुका है। अगली सूची फिर से जारी की जानी है। बीएससी में जीवविज्ञान विषय में 45 सीटाें के लिए 95 आवेदन मिले है। इसमें से दाखिले के लिए 32 प्रवेशियों की सूची जारी हो चुकी है। बीएससी गणित की 45 सीटों के लिए 32 आवेदनों में जारी सूची में 5 के नाम शामिल हैं। जबकि बीकाम की 90 सीटाें के लिए 31 आवेदनों में से जारी सूची में अब तक 6 को दाखिला दिया जा चुका है। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी बड़ी संख्या में छूटे छात्राएं प्रवेश के लिए कन्या महाविद्यालय पहुंच रही हैं।
शिक्षा व्यवस्था: बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष की कक्षाएं लगेंगी
कन्या महाविद्यालय में प्रवेश लेने होड़, अतिथि शिक्षकों के भरोसे होगी पढ़ाई
शहर के रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में इस वर्ष से ही संचालित होने वाले कन्या महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्राओं का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। अस्थाई रूप से संचालित होने वाले कन्या महाविद्यालय में इसी सत्र से बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू होने वाली है।
संविदा स्तर पर होगी भर्ती
नवीन कन्या महाविद्यालय में इसी सत्र से पढ़ाई के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने अतिथि शिक्षकों की भर्ती विज्ञापन निकाल कर व्यवस्था बनाई है। कन्या महाविद्यालय में सभी विषयाें के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती कर पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए पात्र उम्मीदवाराें से आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन भी बड़ी संख्या में आए हैं। अब इन आवेदनों की छंटनी के बाद मेरिट लिस्ट तैयार कर शिक्षकों की संविदा स्तर पर भर्ती कर कन्या महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू कराए जाने की तैयारी है।
कन्या महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दाखिले की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। अतिथि शिक्षकाें की व्यवस्था बनाकर संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
जितेंद्र साखरे, प्राचार्य रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.