Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 30, 2023

हरिहर अभियान साहू समाज डोंगरगांव द्वारा पौधारोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प।

 डोंगरगांव


हरिहर अभियान


साहू समाज डोंगरगांव द्वारा पौधारोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प।



 डोंगरगांव तहसील साहू संघ डोंगरगांव द्वारा हरियर अभियान के तहत मां कर्मा भवन मटिया रोड डोंगरगाँव  परिसर को हरा भरा करने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।  तहसील संरक्षक व पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ साहू के मार्गदर्शन व तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण कर किया गया। तत्पश्चात सामाजिक पदाधिकारी व  जनप्रतिनिधि ने एक-एक कर वृक्षारोपण किया तथा सामूहिक रूप से सुरक्षा का संकल्प लिया गया।  कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित नगर पंचायत डोंगरगांव के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संध्या साहू ने तहसील साहू संघ डोंगरगांव द्वारा लगातार किए जा रहे हरियर अभियान के साथ साथ रक्तदान शिविर,  कैरियर गाइडेंस शिविर,  स्वास्थ्य शिविर, कोरोना काल मे आक्सीजन उपलब्ध कराने जैसे रचनात्मक कार्यों को कराए जाने के लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी । तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू ने इस अवसर पर सभी समाजिक पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए हुए कहा कि  हरियरअभियान की शुरुआत जिला के पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर साहू ने 4 वर्ष पूर्व जिस उद्देश्य से की है उसका परिपालन तहसील साहू संघ डोंगरगांव द्वारा किया जा रहा है, सभी ईकाई व ग्राम भी पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लें बगैर सुरक्षा के पौधारोपण करना व्यर्थ है, और यही हरीयर अभियान की सार्थकता है ।इस अभियान के तहत परिसर मे छायादार फूलदार पौधों का का रोपण किया गया । 

कार्यक्रम में जिला के पूर्व महामंत्री व संरक्षक अमरनाथ साहू  तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू  कोषाध्यक्ष राम प्रकाश साहू, अंकेक्षक डॉक्टर प्रेमदास साहू  प्रशासनिक सचिव लविंद्र साव, नगर उपाध्यक्ष बिसनाथ साहू।  कृष्णा लाल साहू ,  कृष्ण कुमार साहू सचिव कोकपुर, रामेश्वर साहू, भैया लाल साहू अर्जुनी, विष्णु साहू  भागवत साहू रातापायली, कमलेश साहू आदि बड़ी संख्या में समाजिक पदाधिकारी सम्मिलित हुए। 

हरियर अभियान मे जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर   किया वृक्षारोपण

साहू समाज के द्वारा आयोजित हरियर अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि ने भी सहभागिता निभाई ।कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सबकी सहभागिता का संदेश दिया। सम्मलित होने वाले जनप्रतिनिधियो मे नगर पंचायत डोंगरगांव के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती संध्या साहू,  वार्ड नं 14 के  पार्षद श्रीमती रुखमणी साहू, डॉक्टर नरेंद्र साहू,  जनपद सभापति मनीष साहू पार्षद प्रतिनिधि कमलेश साहू प्रमुख है।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad