Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 30, 2023

सुगम यातायात बेहतर बनाने आवारा पशुओं का किया जा रहा है व्यवस्थापन जिले में मुख्य मार्गों एवं चौक चौराहों से घुमंतू पशुओं को हटाने की कार्यवाही की गई कलेक्टर ने सड़को में मिलने वाले आवारा पशुओं के कार्यवाही के लिए टीम गठित की

 सुगम यातायात बेहतर बनाने आवारा पशुओं का किया जा रहा  है व्यवस्थापन





जिले में मुख्य मार्गों एवं चौक चौराहों से घुमंतू पशुओं को हटाने की कार्यवाही की गई 


कलेक्टर ने सड़को में मिलने वाले आवारा पशुओं के कार्यवाही के लिए टीम गठित की


कवर्धा 30 जुलाई 2023। राज्य शासन के निर्देशानुसार सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं  को रोकने और आवागमन में हो रही परेशानी को रोकने के लिए जिले में पशुओं को हटाकर उचित व्यवस्थापन करने की कार्रवाई की जा रही है। 

      कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय राज्यमार्ग, राजकीय राज्यमार्गों तथा मुख्य मार्गों, चौक चौराहों से आवारा और घुमंतु पशुओं को हटाकर उचित व्यवस्थापन करने के लिए समिति गठित कर कार्य योजना बनाते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री इंद्रजीत बर्मन को शहरी क्षेत्र तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल को  ग्रामीण क्षेत्र के पर्यवेक्षण का दायित्व सौंपा गया है। गठित समित में सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राज.), रिजर्व निरीक्षक समस्त, उपसंचालक कृषि, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कबीरधाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद, कवर्धा को सदस्य नियुक्त किया गया है।

    जिले में टीम बनाकर घुमंतु पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय, स्टेट राज्यमार्गों तथा मुख्य मार्गों, चौक चौराहों का अवलोकन कर पशुओं के एकत्रित होने के स्थानों को चिन्हांकित किया गया। पशुधन विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय एवं स्टेट राज्यमार्गों में आने वाले विभागीय संस्थाओं के अधिकारियों–कर्मचारियों की टीम बनाकर मार्ग में स्थित ग्रामों के सड़क पर बैठे घुमंतु पशुओं का टीकाकरण एवं चिन्हांकन के लिए टैगिंग करने का कार्य किया जा रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad