भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया से जीती 2-1 से श्रृंखला ।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
राजकोट: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 66 रनों से हार गई। हालांकि इसके बाद भी 3 मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को राजकोट के एससीए स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के अंतिम वनडे में भारत के खिलाफ 50 ओवर में 352/7 रन का विशाल स्कोर बना लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई लेकिन टीम इंडिया की पारी 286 रनों पर सिमट गई।
भारतीय टीम के हार का प्रमुख कारण मध्य क्रम का फेल होना है ।इस मैच में भारतीय टीम ने एक बल्लेबाज कम खिलाया था।
पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा के साथ वाशिंगटन सुंदर ने की कप्तान जहां धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं सुंदर ने 30 गेंद खेलकर मात्र 18रन बनाया ।इसके साथ ही केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने भी मिली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं पहुंचा सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.