वन अधिकार समिति को भंग करने ग्रामीणों ने जनदर्शन में दिए आवेदन…
बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अन्तर्गत सोढाखुर्द ग्रामपंचायत में शासन द्वारा वन अधिकार समिति का गठन किया गया है. जिसका अध्यक्ष रामेश्वर सिंह एवम सचिव दशोदा बाई के द्वारा वन अधिकार पत्र अनियमितता पूर्वक गुप्त रूप से अपने ही परिवार के कई सद्स्यों के नाम पर पट्टा बनवा लिया है.जिस पर मौक़े पर आज भी काबिज़ नहीं हैं. और अन्य लोगों के कब्ज़ा ज़मीन पर हम आदिवासी हैं कहकर धमकी देते हुए अधिग्रहण करना चाहते हैं और सामूहिक गौठान अधिग्रहण करना चाह रहे हैं जिसके लिए ग्रामसभा अध्यक्ष, ग्राम पंचायत छतौना, ग्रामसभा सोढ़ाखुर्द में 13 सितंबर 2023 को आवेदन किया गया,जिसका किसी प्रकार से आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.
इन समस्याओं को देखते हुए सोढाखुर्द के ग्रामीणों ने आज कलेक्टर बिलासपुर के समक्ष उपस्थित होकर वन अधिकार समिति को भांग करने का आवेदन जनदर्शन में दिए साथ ही कहा गया है कि अनियमितता पूर्वक प्राप्त वन अधिकार पत्र को जांच कर उचित कार्रवाई करें.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.