लोकेशन- जनपद ललितपुर उत्तर प्रदेश
संवाददाता सूरज सिंह राजपूत
म़ो-9415769529
कलश यात्रा के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ
अभिजीत महूर्त में 22 को होगा रामदरवार का विराजमान
(ललितपुर)गौर कॉलोनी रावतयाना में श्री रामदरवार प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गाजे बाजे के साथ विशाल कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव गौरी गणेश मंदिर गौर कालोनी से प्रारम्भ होकर फोरलेन चौराहा ढूरा बाजार,रामराजा मन्दिर,आजाद चोक शनिचर चौराहे होते हुए वापिस उसी मार्ग से मन्दिर पर समाप्त हुई।सैकड़ो महिलाएं सिर पर कलश रखे हुए मंगलगीत गाती चल रही थी। कलश यात्रा समापन के अवसर पर यज्ञाचार्य सुरेन्द मोहन पांडे एवम कृष्ण किशोर पांडे द्वारा बताया गया कि वैदिक बिधि विधान के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाएगा। कल 19 जनवरी को प्रायश्चित स्नान पीठादि निर्माण हवन पूजन होगा।20 जनवरी को अन्नादिवास होगा।21 जनवरी को जलाभिषेक के बाद भगवान की शोभायात्रा नगर भृमण होगा।22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होगी।इसके बाद वेदी हवन होगा।23 जनवरी को प्रसाद वितरण भंडारा के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। सभी कार्यक्रम में समल्लित होकर धर्मलाभ ले।बैठक में प्रमुख रूप से रामाधीन सिंह गौर,प्रताप सिंह गौर,अमर सिंह गोर,शोभाराम मिश्रा,छत्रपाल सिंह परमार,महेंद्र सिंह गोर,सुरेन्द्रपाल सिंह गोर,भगवत सिंह बैस,करनपाल सिंह,गंगाराम साहू,रामदयाल साहू,अरुण प्रताप सिंह,भगवान सिंह अजय प्रताप यादव,लल्लूराजा,बडेराजा,अनूप सिंह निधि राजा,अशोक दीक्षित,बन्दू तिवारी,हरिओम राजपूत,उदयपाल सिंह, सूरज सिंह,प्रतिपाल सिंह,बृजेन्द्र सिंह,राजेन्द्र सिंह,मनोज साहू,साहब सिंह,दिनेश कुमार दीपक झा,राजेंश पटेरिया,दुर्ग सिंह राजपूत,शिवनारायण श्रीवास्तव,अमर सिंह बैस,पप्पू राजा,रज्जन झा,चक्रेश साहू,राज झा,सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.