Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 18, 2024

परिवारिक जमीन विवाद पर बहु का गला दबा कर हत्या करने वाले आरोपी सांस ससुर गिरफ्तार बेलगहना चौकी प्रभारी ने प्रभार लेते ही लगातार बड़ी कार्यवाही

 परिवारिक जमीन विवाद पर  बहु का गला दबा कर हत्या करने वाले आरोपी सांस ससुर गिरफ्तार 




बेलगहना चौकी प्रभारी ने प्रभार लेते ही लगातार बड़ी कार्यवाही



सुरेंद्र मिश्रा जिला ब्यूरो बिलासपुर 

बिलासपुर / चौकी बेलगहना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खोंगसरा बंधियापारा में दिनांक 13-14.01.2024 की दरम्यानी रात सूचक भवन सिंह मरकाम की बहू श्रीमती खुशबू यादव उर्फ हीना यादव की कमरा अन्दर बिस्तर में अज्ञात कारण से मृत्यु हो गयी थी, सूचक भवन सिंह मरकाम निवासी बंधियापारा खोगसरा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मृतिका नवविवाहिता होने से श्रीमान कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के समक्ष शव पंचनामा कर घटना के संबंध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया, चूकि मृतिका श्रीमती खुशबू यादव उर्फ हीना नवविवाहिता होने से मामले को गंभीरता से जांच करने की निर्देशित किया। के परिपालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशानिर्देश पर पुलिस चौकी बेलगहना द्वारा विशेष टीम गठित कर मामले में घटना स्थल बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा प्राप्त पीएम रिपोर्ट का बारीकी अवलोकन कर गवाहों से  मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर से मृतिका के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास श्रीमती जेठिया बाई मरकाम के द्वारा घटना दिनांक 13.01.2024 के रात्रि लगभग 10:30 बजे मृतिका खुशबू यादव उर्फ हीना के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास जेठिया बाई के द्वारा मिलकर जमीन घर बटवारा की बात को लेकर मृतिका खुशबू उर्फ हीना यादव का गला और मुंह दबा कर हत्या करना पाये जाने से धारा 302,34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने अपराध कायम कर आरोपियों का मेमोरडम कथन लेखकर घटना में मुँह दबाने प्रयुक्त गमछा को जप्त कर आरोपियों 1- भवन सिंह मरकाम पिता इतवारी मरकाम उम्र 45 वर्ष सा. बंधियापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला-बिलासपुर 2 श्रीमती जेठिया बाई पति भवन सिंह मरकाम उम्र 48 वर्ष सा. बंधीयापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला-विलासपुर को आज दिनांक 18.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त मामले मे चौकी प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रआर भुनेश्वर मरावी, आर सत्येंद्र राजपूत, विजेंद्र कोल, कौशल बिंझवार का विशेष योगदान रहा.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad