दोहरे हत्याकांड मामले में एक महिला सहित तीन आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - गत नवंबर महीने की शुरुआत में एक राय होकर शासकीय शराब दुकान सिवनी में लूट करने की नियत से दो सुरक्षा गार्डों की टंगिया से मारकर हत्या करने के तीन आरोपियों को चांपा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में एसपी विजय अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इस हृदयविदारक हत्याकांड का खुलासा करते हुये बताया कि थाना चाम्पा क्षेत्रांतर्गत शासकीय शराब दुकान ग्राम सिवनी में चार -पांच नवम्बर की दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शराब दुकान के सुरक्षा में कार्यरत् दो सुरक्षा गार्डों यदुनंदन पटेल पिता लक्ष्मीप्रसाद पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी हथनेवरा और जयकुमार सूर्यवंशी पिता घासीराम सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी पिसौद थाना चाम्पा की चेहरे में नकाब पहनकर टंगिया से निर्दयता पूर्वक सिर में प्रहार कर हत्या कर शासकीय शराब दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम व शराब चोरी कर फरार हो गये थे। जिसकी सूचना चाम्पा पुलिस को मिलने पर तत्काल घटनास्थल सिवनी पहुॅचकर मामला बेहद संगीन होने से अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु घटनास्थल पर फॉरेंसिक विभाग , डॉग स्कॉड , अंगुल चिन्ह विशेषज्ञों को सूचना देकर बुलाया गया। सभी विभाग अपने अपने वैज्ञानिक तथा सैद्धांतिक स्तर पर पृथक-पृथक कार्यक्षेत्रानुसार घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतकों का पीएम खण्ड चिकित्सालय के शव विच्छेदन अधिकारीयों द्वारा कराया गया तथा शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर मर्ग पंचायत नामा एंव शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 537/2023 धारा 302,460 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। घटना अत्यधिक गंभीर होने से जिले की एक बडी टीम गठित की गई जो घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीव्ही फूटेज का तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा गहन जांच किया गया तथा घटनास्थल एवं आसपास के इलाके सिवनी , पिसौद , हथनेवरा , बरबसपुर , गोविंदा , कर्रा मोड़ आदि स्थानों का टावर डंप लिया गया। जिनमें लगभग घटनास्थल से संबंधित लगभग 740500 नंबरों के गतिविधियों की पुष्टी हुई जिसके आधार पर लगभग 386 सिम नंबरों का कॉल डिटेल रिकार्ड खंगालकर लगभग 714 मोबाईल नंबरों को तस्दीक किया गया तथा 100 से ज्यादा व्यक्तियों का कथन दर्ज किया गया। जिले की विशेष टीम द्वारा लगातार घटनास्थल तथा अन्य संदेहास्पद स्थानों में लगातार कैंप कर घटना कारित करने वाले अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। इस घटना के संबंध में घटना के बारे में जानकारी देने वाले को नगद पुरूस्कार की भी घोषणा की गई थी।इस बीच 17 जनवरी को मुखबिर द्वारा घटना के प्रत्यक्षदर्शी व्यक्ति की जानकारी प्राप्त होने पर गुप्त रूप से पूछताछ पर संदेही शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस पिता सहनी राम चौहान उम्र 29 साल निवासी सुखरी फाटक के पास सिवनी मंडी के पीछे सिवनी थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) को तलब कर हिकमतअमली तथा मनोवैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर गहन पूछताछ की गई। जिसने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि शासकीय शराब दुकान को लूटने के लिये अपने पत्नी के पहले पति के बेटे कृष्णा सहिस उम्र 21 वर्ष एवं उसकी पत्नी मंगली उर्फ माला सहिस उम्र 45 वर्ष के साथ मिलकर नकाब पहन कर घटना करने की योजना बनाया था। घटना दिनांक को अपनी पत्नी मंगली सहिस उर्फ माला सहिस तथा उसके पहले पति अजय सहिस के बेटे कृष्णा सहिस के साथ मिलकर शासकीय शराब दुकान को लूटने की पूर्व योजना अनुसार अपनी पहचान छुपाने हेतु चेहरे को कैमोफ्लाईज करने काले कपड़े का नकाब बनाकर चार - पांच नवम्बर की दरम्यानी रात्रि अपने पत्नी के पहले पति के बेटे कृष्णा के साथ लगभग रात्रि बारह बजे अपने घर से निकलकर रेल्वे ट्रैक के रास्ते होते हुये शासकीय शराब दुकान सिवनी पहुॅचा। लगभग साढ़े बारह बजे दोनो गार्ड एक तखत में मच्छरदानी लगाकर सो गये , तभी उनके सिर पर टंगिये के पिछले हिस्से से लगातार पंद्रह - सोलह प्रहार कर सिर कुचल दिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। तत्पश्चात देशी शराब दुकान का ताला टंगिये से तोडने लगा , इसी बीच एक अनजान व्यक्ति शराब के नशें में आने पर मुन्ना सहिस उसे पकड़कर वापस बाहर रोड की तरफ छोड़कर पुनः आकर ताला तोड़कर अंदर घुसकर कांउटर के पास रखे पैसों को चुरा लिया तथा अंग्रेजी शराब दुकान का भी ताला तोड़कर अंग्रेजी शराब दुकान से दो नग ब्लैक डॉग चुरा लिया और वहं से दोनो वापस अपने घर आ गये। घटनाकारित करते समय घटना में प्रयुक्त टंगिया , पाना , नकाब को अपने घर में लाकर छुपा दिया तथा शराब को धीरे-धीरे पी गये व चुराये पैसों केा खर्च करता रहा। इस बीच वह जिला सक्ती के डभरा क्षेत्र में तथा उसका पुत्र कृष्णा बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एवं पत्नी माला सिवनी में निवास करते रहे। सभी आरोपीयों का पृथक-पृथक मेमोरण्डम दर्ज किया गया व घटना में प्रयुक्त हथियार , पाना , नकाब , पहने कपड़े , ताला , चुराई गई शराब की खाली बोतल व 4500 रूपये नगदी रकम को समक्ष गवाहन जप्त किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 537/2023 धारा 302 , 460 , 120बी , 34 भादवि के तहत् कार्यवाही करते हुये चांपा पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस हत्याकांड को सुलझाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यदुमणी सिदार , चौकी प्रभारी नैला प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम , थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , सायबर सेल के निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी , उपनिरीक्षक पारस पटेल , थाना प्रभारी मुलमुला सागर पाठक , थाना प्रभारी सारागांव सत्यम चौहान , चौकी पंतोरा प्रभारी सउनि दिलीप सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , थाना चाम्पा के सउनि रामप्रसाद बघेल , महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल , प्रधान आरक्षक विरेन्द्र टण्डन , राकेश तिवारी , अजय चतुर्वेदी , आरक्षक माखन साहू , नितिन द्विवेदी , डीकेश्वर साहू , ईश्वरी राठौर , गौरीशंकर राय , शंकर सिह राजपुत , सायबर सेल से सउनि मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक राजकुमार चन्द्रा , बलबीर सिंह , विवेक सिंह , आरक्षक चिरंजीव कमलेश , गिरीश कश्यप , आनंद किशोर सिंह , रोहित कहरा , सिदार सिंह पैकरा, महिला आरक्षक दिव्या सिंह का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस पिता सहनी राम चौहान , कृष्णा सहिस पिता अजय सहिस उम्र 21 वर्ष और
श्रीमती मंगली सहिस उर्फ माला सहिस पति शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस उम्र 45 वर्ष निवासी सुखरी फाटक के पास सिवनी मंडी के पीछे सिवनी थाना चाम्पा जिला -जांजगीर चाम्पा (छग)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.