Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 18, 2024

प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी जी का दिनांक 13 मार्च 024 को कोरिया जिला, बैकुंठपुर प्रवास!कबीर चबूतरा, व निशान पूजा के कार्यक्रम में शिरकत कर सामाजिक परिचर्चा में भाग लेकर सामाजिक हितार्थ उपयोगी सुझाव दिये।

 प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी जी का दिनांक 13 मार्च 024 को कोरिया जिला, बैकुंठपुर प्रवास




कबीर चबूतरा, व निशान पूजा के कार्यक्रम में शिरकत कर सामाजिक परिचर्चा में भाग लेकर सामाजिक हितार्थ उपयोगी सुझाव दिये।


रायपुर छत्तीसगढ़। सत्य अहिंसा के सदमार्ग को प्रशस्त करने वाले विश्व वंदनीय श्री सदगुरु कबीर साहेब में निहित 

है मानवता का सद्विचार। और इन्हीं विचारों को जन-जन मे प्रचारित कर समाज मे समता,सद्भाव,प्रेम भाईचारा एकता का भाव जगाने का कार्य प्रदेश का मानिकपुरी पनिका समाज कर रहा है।जिससे सामाजिक जनों में अपने धर्म,कर्म संस्कृति और सभ्यता को अक्षुण बनाए रखने की सीख मिलती है।  यह कथन है प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी जी का। 



ज्ञातव्य हो कि वे दिनांक 13 मार्च 2024 को ग्राम बुढार स्थित बंधन पारा कबीर चौक में आयोजित  बुढार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी श्री अधीन दास महंत के आमंत्रण पर गृह ग्राम पहुंचकर उनके निजी स्वामित्व की भूमि पर स्थापित कबीर चबूतरा के पूजा आरती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लिये थे।जहां उनके कर कमलों से महंत श्री के पूनीत सानिध्य में निशान पूजा कर श्वेत ध्वज फहराकर श्री सद्गुरु कबीर साहब के तेल चित्र पर पूजा अर्चना की गई है।





इस दौरान , महंत श्री के हाथों सात्विक चौका आरती का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जहां बड़ी संख्या में सामाजिक जनो ने उपस्थित, होकर चौका का पान प्रसाद लेते हुए सामुहिक भोजन प्रसाद का  भी आनंद लिया। तदोपरांत , सामाजिक जनों के बीच सामाजिक हितार्थ उपयोगी चर्चा हुई,इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि,समाज के सर्वांगीण विकास एवं प्रगति प्रगति के लिए यह आवश्यक है कि समाज मे *एक विधान,एक प्रधान एक निशान* की प्रासंगिकता को हमें स्वीकार करना होगा।जिसमे , अवलंबित है *सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास* उन्होंने यह भी कहा कि,ग्राम बुढ़ार में ,, उक्त स्थान पर सर्व सुविधायुक्त ,, कबीर सामुदायिक भवन का  निर्माण करने हेतु संगठन की ओर से आवश्यक पहल करेगे इसी तरह उनका यह भी प्रयास होगा कि,जिला मुख्यालय सहित सभी विकास खंड मुख्यालयो में भी समाज का सांस्कृतिक भवन के साथ कबीर चबूतरा स्थापित होना चाहिए जिससे कि कबीर पंथ की गरिमा गौरवान्वित हो सके। इसी अनुक्रम में उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए समस्त सामाजिक जनो आमीन माताओं से,परिचय प्राप्त कर आयोजन समिति को उनके इस अनुकरणीय पहल पर अनंत शुभकामनाओ के साथ हार्दिक बधाई दी।उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थितों में प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के जिला ब्लॉक तहसील व ग्राम इकाई के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।जिनमे सद्गुरु कबीर आश्रम कटघोरा के युवा अध्यक्ष श्री शंकर दास महंत,श्री मनबोध दास महंत लोकप्रिय संगीतकार श्री लवलेन दास महंत ख्याति प्राप्त तबला वादक ,डोगरीश्र,श्री कृष्णा दास डोंगरी,कटघोरा,श्री लक्ष्मण दास महंत तहसील अध्यक्ष वि,खंड पौड़ी उपरोडा,जिला कोरबा, श्रीमती बिंदु महंत,अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,तहसील बुढार,श्री सोनू महंत,जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कोरिया जिला,श्री सुधन दास महंत,ब्लॉक अध्यक्ष बैकुंठपुर,श्री चूड़ामणि दास जिला कार्यकारणि सदस्य,बुढार,श्री धनी दास महंत पार्वतीपुर,श्री विकास दास महंत 

 परसुरामपुर श्री चौक दास सुरता श्री चैन दास दीवान श्यामपुर,श्री चमरू दास महंत जयपुर,श्री धनी दास मानिकपुरी भगवानपुर,श्री प्रभु दास उमेश्वरपुर,श्री कपिल दास मानिकपुरी फुलकोना श्री आनंद दास,भगवानपुर,श्री सुरबिन दास,श्री सेठ दास,श्री जुगुल दास,(सभी उमेश्वरपुर),श्री कृष्णादास बुढार आदि।

साभार:-,प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad