रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं दवाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन
खरोरा;-- वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित प्रांगण नगपुरा, जिला - दुर्ग में आयोजक संस्थान -
इफको-एमसी एवं हेल्पज इंडिया और सहयोगी - संस्थान चेतना संघ समाज सेवी संस्था ग्राम - भारूवाड़ीह खुर्द, ब्लाक - तिल्दा, जिला - रायपुर (छ.ग) द्वारा निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं निःशुल्क दवाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस शिविर का उद्घाटन मनीष सिंह (छत्तीसगढ़ प्रभारी इफको-एमसी), श्री सूर्यकांत यादव (क्षेत्रीय प्रबंधक इफको-एमसी धमतरी), सौरभ भेंसले (क्षेत्रीय प्रबंधक इफको-एमसी दुर्ग) एवं शुभांकर विश्वास - राज्य सह समन्वयक - हेल्पज इंडिया, मुकेश कुमार - हेल्पज इंडिया, श्री मुन्ना नारंग - प्रेसिडेंट चेतना संघ द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ में श्री तोयज सिंह (समिति प्रबंधक नगपुरा) और समिति सदस्यगण, पंचायत प्रतिनिधिगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं हितग्राही गण तथा ग्रामवासी सम्मिलित रहे ।
इस स्वास्थ्य शिविर में अलग - अलग स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में अस्थि रोग चिकित्सा, सामान्य रोग चिकित्सा, स्त्री रोग चिकित्सा, बाल रोग चिकित्सा, मधुमेह एवं अन्य रोगों के चिकित्सक उपस्थित रहे जिनके द्वारा हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। इसके अलावा इफको के द्वारा दिव्यांग एवं बुजुर्ग को व्हीलचेयर, वॉकर तथा छड़ी आर.एस.तिवारी (राज्य विपणन प्रबंधक इफको) के द्वारा प्रदान किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 157 ग्रामीणों द्वारा निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं निःशुल्क दवाई वितरण कार्यक्रम में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज करवाया गया। जिसमें मुख्य रूप से बुजुर्ग महिला - पुरुष एवं बच्चों के द्वारा लाभ लिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों द्वारा इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लगातार होते रहने की आशा व्यक्त किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर का समापन वक्तव्य में- आर.एस.तिवारी (राज्य विपणन प्रबंधक इफको)
l
मुकेश कुमार - कोऑर्डिनेटर हेल्पज इंडिया ने रिपोर्ट के आधार पर इस क्षेत्र में जरूरत एवं आवश्यकताओं को इंकित किया।
सहयोगी संस्थान चेतना संघ के राज्य समन्वयक प्रीति पुरेना के द्वारा शिविर में उपस्थित सभी अतिथियो, प्रतिभागियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, समिति के अधिकारी, कर्मचारी व सदस्यगण, पंचायत प्रतिनिधियो एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा समस्त हितग्राही व ग्राम वासियों को इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान के लिए आयोजक एवं सहयोगी संस्थान की तरफ से धन्यवाद दिए।
इसकी जानकारी प्रेस को सूर्यदीप बघेल - कोऑर्डिनेटर चेतना संघ समाज सेवी संस्था के द्वारा दिया गया
वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित नगपुरा, जिला- दुर्ग


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.