राजनांदगांव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे डोंगरगढ़
मां बमलेश्वरी के दर्शन किए तथा चंद्रगिरी में जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अपनी धार्मिक यात्रा पर डोंगरगढ़ पहुंचे,उन्होंने विश्वप्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि विधान से माता की पूजा अर्चना की तथा माता से आशीर्वाद प्राप्त कर सुख शांति की कामना की, तत्पश्चात वे चंद्रगिरी पहुंचे जहां जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने पिछले माह समाधि ली थी,मुख्यमंत्री dr मोहन यादव जैन मुनि विद्यासागर महाराज के समाधी के दर्शन कर उन्हे श्रद्धांजलि दी,मुख्यमंत्री dr मोहन यादव ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज देव तुल्य थे,उनकी कृपा आशीर्वाद हम सब पर बना रहे,उन्होंने जो मोक्ष मार्ग लिया वे दुनिया की मानव संस्कृति का भला करेंगे।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.