चार दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जा रहा।
कोमाखान महासमुंद। खैरट खुर्द जोन क्रमांक तीन चार दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एफ एल एन प्रशिक्षण संकुल लुकुपाली कोमाखान में आयोजित किया गया है।इस प्रशिक्षण में बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के विकास के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके अंतर्गत हिंदी भाषा के चार ब्लाक माडल के अंतर्गत मौखिक भाषा का विकास शब्द पहचान (डिकोडिंग) पढ़ना एवं लिखना तथा गणित के चार ब्लाक माडल जैसे मौखिक गणितीय बातचीत, कौशल सीखना, कौशल अभ्यास,व गणितीय खेल का भरपुर उपयोग किया गया। मास्टर ट्रेनर्स श्री गैंदलाल यादव श्री मोंहिन्दर पांडे व श्री पुष्कर पटेल सर के द्वारा विविध प्रकार के गतिविधियों से शिक्षक शिक्षिकाओं को सीखाया जा रहा है।शिक्षा के क्षेत्र में हो रहें अनेक प्रकार के नवाचारों की जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की जानकारी निपुन भारत मिशन , एनसीएफ, नवा जतन सीखने के एप्रोच असर नैस पीसा आदि सर्वे की जानकारी कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा दी जा रही है। इस प्रशिक्षण में 12 संकुल से सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तीन चरणों में रुचि पुर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.